Andhra Pradesh: शादी समारोह में दूषित खाना खाने से 17 लोग पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कोनसीमा जिले के मंडपेटा में एक शादी समारोह में दूषित खाना खाने से एक के बाद एक 17 लोग बीमार पड़ गए. लोगों की तबियत बिगडते देखे मंडपेटा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. मंडपेटा सरकारी अस्पताल की डॉ प्रियंका वाहिनी (Dr. Priyanka Vahini) के अनुसार वर्तमान में उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है