कोलंबो. श्रीलंकाई नेता ने सोमवार को दावा किया कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के पीछे ड्रग माफियाओं का हाथ है, जबकि पूर्व में हमलों के लिये इस्लामी आतंकियों को आरोपी ठहराया गया था. मादक द्रव्यों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के बीच यह बयान तब आया है जब राष्ट्रपति सिरिसेना मादक द्रव्य से जुड़े अपराधों के लिये फिर से मृत्युदंड की सजा का प्रावधान करना चाहते हैं.
15 जुलाई 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर पलटवार, कहा- वे सिर्फ गृहमंत्री हैं, कोई भगवान नहीं
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
भारत ने सोमवार तड़के होने वाले अपने महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को तकनीकी खामी की वजह से टाल दिया. इसके लिए अब नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. सोमवार तड़के 2.51 बजे होने वाले प्रक्षेपण की उल्टी गिनती 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दी गई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रक्षेपण देखने के लिए श्रीहरिकोटा में ही थे. इसरो की ओर से प्रक्षेपण टालने की की आधिकारिक पुष्टि किए जाने से पहले भ्रम की स्थिति बनी रही.
इसरो के सह-निदेशक (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने कहा, "प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी. एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है. नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच लॉर्ड्स के मैदान में रोमांचक मुकबला हुआ. मैच सुपर ओवर में पहुंचा मगर वहां भी फैसला टाई के रूप में निकला. ज्यादा चौकों के आधार पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. इंग्लैंड की टीम ने कीवी टीम के मुकाबले में 6 चौकें ज्यादा लगाए थे.