आम जनता को आज फिर लगा झटका, बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन जारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपये लीटर से ऊपर चला गया. डीजल भी दिल्ली में 64 रुपये प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है....

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन जारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपये लीटर से ऊपर चला गया. डीजल भी दिल्ली में 64 रुपये प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है. नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपये लीटर से उंचा हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13 रुपये, 72.24 रुपये, 75.77 रुपये और 72.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18 रुपये, 65.95 रुपये, 67.18 रुपये और 67.78 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपये, 69.94 रुपये, 71.31 रुपये और 71.10 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपये, 63.46 रुपये, 64.41 रुपये और 64.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपये, 69.94 रुपये, 74.24 रुपये, 69.02 रुपये, 73.18 रुपये और 70.77 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें:  Petrol-Diesel Price Today: फिर शुरू हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला, जानिए इन प्रमुख शहरों के रेट

इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.13 रुपये, 63.48 रुपये, 67.43 रुपये, 65.40 रुपये, 65.44 रुपये और 66.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल का भाव नए साल में करीब दो रुपये लीटर और डीजल का भाव दो रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा