कोरोना वायरस से फ्रांस में एक दिन में 762 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,729 पहुंची: 14 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

14 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

14 Apr, 23:43 (IST)

कोरोना वायरस से फ्रांस में एक दिन में 762 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,729 पहुंची

14 Apr, 23:15 (IST)

गुजरात के जमालपुर से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. उन्होंने आज सुबह ही CM विजय रूपाणी के साथ बैठक की थी.

14 Apr, 22:41 (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बच्चे को इलाज के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिवार बच्चे को दुपहिया वाहन पर लिए घूमता रहा. एंबुलेंस की जद्दोजहद में बच्चे की जान ही चली गई.

14 Apr, 22:39 (IST)

कोरोना को लेकर राजस्थान में 108 नए मामले पाए गए

14 Apr, 22:32 (IST)

बांद्रा की घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने 800 से 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

14 Apr, 21:41 (IST)

बांद्रा की घटना पर गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान आया है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की जिस किसी ने बांद्रा से ट्रेन शुरू होने को लेकर अफवाह फैलाई है. उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

14 Apr, 21:01 (IST)

कोरोनावारयस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण घर नहीं जा पाने और आर्थिक तंगी से निराश होकर बिहार के रहने वाले एक प्रवासी कामगार ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली

14 Apr, 20:35 (IST)

कोरोना के 2 पॉजिटिव मामले उत्तराखंड में पाए गए हैं. इस तरफ प्रदेश में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई हैं.

14 Apr, 20:11 (IST)

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को सलाह दी थी कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए

14 Apr, 20:09 (IST)

सीएम उद्धव ठाकरे 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाएं जाने पर मीडिया से कर रहे हैं बात

Read more


नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी का कोहराम भारत में जारी है. कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. कोरोना से निपटने के लिए देश में जारी लॉकडाउन आज खत्म होने वाला है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश की जनता को संबोधित करने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम देश में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. वैसे भी देश के कुछ राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है. जिसमें पंजाब, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु का समावेश है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए लॉकडाउन पर सवाल खड़ा किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे देश के लिए एक जैसा लॉकडाउन करने से करोड़ों किसानों, प्रवासी कामगारों, दिहाड़ी मजदूरों और कारोबार मालिकों को दिक्कतें हो रही हैं. इसलिए मौजूदा हालात को देखते हुए स्मार्ट अपग्रेड की आवश्यकता है. जिससे लॉकडाउन के दौरान सभी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

ज्ञात हो कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 9,352 हो गई है. इसके साथ ही 324 लोगों की जान कोविड-19 की चपेट में आने से हुई है. देश में 8 हजार 48 एक्टिव केस कोरोना के हैं. वही 980 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड