Coronavirus: धारावी में COVID-19 के 13 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 2245 हुई, अब तक 81 की मौत

देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. जी हां महाराष्ट्र में इस महामारी के चपेट में आने से अबतक 7 हजार 2 सौ 23 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. जी हां महाराष्ट्र में इस महामारी के चपेट में आने से अबतक 7 हजार 2 सौ 23 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में धारावी (Dharavi) में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 13 नए मामले सामने आए हैं. धारावी में आए इन नए मामलों के साथ अब यहां कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 हजार 2 सौ 45 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या 81 है.

बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 67 हजार 6 सौ 15 है जो अन्य राज्यों से सर्वाधिक है. इसके अलावा राज्य में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 7 हजार 2 सौ 23 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 84 हजार 2 सौ 45 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 83 हजार के पार, 24 घंटे में 2,889 नए केस- 65 की मौत

वहीं बात करें देश के बारे में तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5 लाख 28 हजार 8 सौ 59 हो गई है. देश में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय लोगों की संख्या 2 लाख 3 हजार 51 है. इसके अलावा इस महामारी के चपेट में आने से अबतक 16 हजार 95 लोगों की मौत हुई है. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 3 लाख 9 हजार 7 सौ 13 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस