Representational Image (File Photo)
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने के बाद वह दो विषयों फिजिक्स और केमेस्ट्री में फेल हो गई थी. इसे लेकर वह काफी तनाव में थी. परिजनों ने बताया कि छात्रा निशा पढ़ने में अच्छी थी, और उसने बोर्ड एग्जाम के लिए बहुत मेहनत की थी. लेकिन गुरुवार रात छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. फिलहाल, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
12 वीं की छात्रा ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, रिजल्ट आने पर दो विषयों में थी फेल
Chhattisgarh - 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, रिजल्ट आने पर दो विषयों में थी फेलhttps://t.co/QorsXVrU80
— news36live (@news36live) May 10, 2024













QuickLY