Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से झुलसे- VIDEO
File Photo

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुल 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लोग झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान पांच थाना क्षेत्रों में घटी है. इसे लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत