दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 ट्रेनें देरी से, हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ. न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर थी.

ट्रेन और कोहरा (Photo Credits: YouTube)

दिल्ली (Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात (Rail and Air Traffic) प्रभावित हुआ. न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई. यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पारा लुढ़का, यूपी में स्कूल बंद

तापमान में कमी और नमी अधिक होने से सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया.

दिल्ली: राजधानी में छाया बादल, आंधी और तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना बढ़ी

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर थी. रेल अधिकारी और दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक रेलगाड़ियां लगभग दो घंटे की देरी से चल रही हैं और 10 उड़ानों में भी विलंब हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट