पंजाब के पटियाला में एक परिवार के लिए जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं. 10 साल की बच्ची मानवी की कथित तौर पर जन्मदिन के केक खाने के बाद मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार वालों ने मानवी के जन्मदिन को मनाने के लिए ऑनलाइन केक मंगवाया था. परिवार का कहना है कि केक खाने के बाद बच्ची की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए. बेकरी शॉप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
Location : 📍Patiala Kanha Bakery
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) March 30, 2024













QuickLY