मुंबई की जलती इमारत से 10 लोग बचाए गए, आग बुझाई गई
मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित एक 15 मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल से कम से कम 10 लोगों को बुधवार को बचाया गया, जिसमें दो बच्चे शामिल हैं. इमारत में आग लग गई थी.
मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित एक 15 मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल से कम से कम 10 लोगों को बुधवार को बचाया गया, जिसमें दो बच्चे शामिल हैं. इमारत में आग लग गई थी. इमारत की 11वीं मंजिल पर एक आवासीय फ्लैट से आग की लपटे निकलती दिखीं, और बचाए गए लोग 13वीं और 14वीं मंजिल पर फंसे हुए थे.
फायर ब्रिगेड ने उन सभी को बचाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया. इसमें एक महिला एक बंद कमरे में फंसी हुई थी. अग्निशमनकर्मी एम. पास्ते को इस बचाव अभियान के दौरान मामूली चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए जीटी हॉस्पिटल भेजा गया है.
बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि घटनास्थल पर सात दमकल गाड़ियां और तीन बड़े टैंकर भेजे गए और एक घंटे में आग बुझा दी गई. कूलिंग ऑपरेशन जारी है.
संबंधित खबरें
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 22, 2026: दिल्ली से मुंबई तक स्थिर रहीं चांदी की कीमतें; 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा भाव, जानें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
\