मुख्य समाचार
फरीदाबाद के इन्फ्लुएंसर विनोद कौशिक ने जीवित पत्नी का किया 'पिंड दान'; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, गंभीर आरोपों से गरमाया विवाद
Anita Ramइंस्टाग्राम पर 'फरीदाबाद कपल' नाम से प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर विनोद कौशिक ने एक हैरान करने वाला वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी जीवित पत्नी मेघा का 'पिंड दान' करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
केरल लॉटरी परिणाम: धनलक्ष्मी DL-60 साप्ताहिक ड्रा के नतीजे 3 बजे होंगे घोषित, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची
Nizamuddin Shaikhकेरल राज्य लॉटरी विभाग (Kerala State Lottery Department) ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को साप्ताहिक धनलक्ष्मी DL-60 (Dhanalekshmi DL-60) लॉटरी के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस बेहद लोकप्रिय राज्य-संचालित लॉटरी का लाइव ड्रा दोपहर 3.00 बजे शुरू किया गया.
चीन में बाढ़ का कहर: ब्रीडिंग फार्म बहने से रिहायशी इलाकों में घुसे 900 सांप, जहरीले कोबरा के डर से सहमे लोग (Watch Videos)
Anita Ramदक्षिण चीन के गुआंग्शी प्रांत में चक्रवाती तूफान 'मयसक' के कारण आई भीषण बाढ़ में एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म बह गया. इसके चलते जहरीले कोबरा सहित करीब 900 सांप रिहायशी इलाकों में फैल गए हैं. कई ग्रामीणों को सांपों द्वारा काटे जाने की खबर है.
PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के 1,000 वर्ष पुराने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा-अर्चना (Watch Video)
Nizamuddin Shaikhप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 जुलाई 2026) को इंडोनेशिया के योग्याकार्टा में स्थित लगभग 1,000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक प्रमबानन मंदिर परिसर का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस विशेष यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन किया.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला मुख्य आरोपी, दोस्तों और भाई की शादी पर उड़ाए लाखों रुपये
Anita Ramअयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हेराफेरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बनाया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से भाई की शादी, लग्जरी कार और दोस्तों पर लाखों रुपये लुटाए.
Mumbai: कुर्ला में लुका छुपी खेलते समय दर्दनाक हादसा, लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत; सोसायटी पर लापरवाही का आरोप
Anita Ramमुंबई के कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर की एक आवासीय इमारत में दोस्तों के साथ लपाछपी (हाइड-एंड-सीक) खेल रहा 12 साल का बच्चा लिफ्ट के दरवाजे का लॉक अचानक खुलने से 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई है.
Pragati Project Launched: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प
Nizamuddin Shaikhकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘प्रगति’ (PRAGATI) नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देश भर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है.
डोंबिवली KDMC अस्पताल मारपीट मामला: शिवसेना की तरफ से MP श्रीकांत शिंदे की चेतावनी, बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Nizamuddin Shaikhकल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों के साथ हुई मारपीट मामले पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Suhagraat in Train: ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'; सोशल मीडिया पर 'सुहागरात इन ट्रेन' का वीडियो वायरल, रेलवे नियमों पर उठे सवाल
Anita Ramसोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के फर्स्ट क्लास एसी कूप (केबिन) का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री ने ट्रेन के अंदरूनी हिस्से को गुब्बारों, लाइटों और गुलाब की पंखुड़ियों से किसी 'हनीमून सुइट' की तरह सजाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और रेलवे नियमों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.
Narmada Water Dispute Resolved: महाराष्ट्र को बड़ा तोहफा, नर्मदा जल विवाद सुलझा, समझौते के बाद राज्य को मिलेगा 10 TMC पानी
Nizamuddin Shaikhकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई चार राज्यों की बैठक में 20 साल पुराने नर्मदा जल विवाद का समाधान हो गया है. इस ऐतिहासिक समझौते के तहत महाराष्ट्र को उसके हिस्से का 10 TMC पानी मिलेगा और करोड़ों रुपये का वित्तीय बकाया भी माफ कर दिया गया है.
Satara: सतारा में दर्दनाक हादसा; भारी बारिश के बीच करंट की चपेट में आया पूरा परिवार, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 4 की मौत
Anita Ramमहाराष्ट्र के सतारा जिले में मानसून की भारी बारिश के बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खामगांव में घर के बाहर गिरे बिजली के चालू तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे.
Nagaland Dear Lottery Sambad Result Today 1 PM: आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा 'डियर स्पार्क वेडनेसडे' लॉटरी का परिणाम, यहां देखें विजेताओं की सूची
Nizamuddin Shaikhनागालैंड राज्य लॉटरी विभाग द्वारा आज, 8 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे 'डियर स्पार्क वेडनेसडे' (Dear Spark Wednesday) साप्ताहिक लॉटरी के परिणाम घोषित किए जाएंगे. प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव ड्रा देख सकते हैं और विजेताओं की सूची पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं.
मुंबई झील का स्तर आज: भारी बारिश के चलते मुंबई के जलाशयों में जल भंडार 41% के पार, विहार और तुलसी डैम ओवरफ्लो; देखें VIDEO
Nizamuddin Shaikhबई में लगातार जारी भारी बारिश के बाद शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों का कुल जलस्तर बढ़कर 41.36 प्रतिशत हो गया है. कैचमेंट एरिया में हुई मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार रात 'विहार' और 'तुलसी' झीलें पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो होने लगी हैं.
मुंबई झील का स्तर आज: मुसलाधार बारिश से तेजी से भरने लगे जलाशय, 24 घंटे में जल भंडार में 12.44% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी; कुल स्टॉक 41.36% पहुंचा
Nizamuddin Shaikhमुंबई में लगातार जारी भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में 7 प्रमुख जलाशयों का कुल जलस्तर बढ़कर 41.36 प्रतिशत हो गया है. पानी के इस बड़े स्टॉक के बाद बीएमसी जल्द ही शहर में लागू 10 फीसदी पानी की कटौती को हटाने पर विचार कर सकती है.
8 जुलाई की बड़ी खबरें और अपडेट्स
Deutsche Welleभारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
बेंगलुरु डे-केयर कांड कामकाजी पेरेंट्स के लिए कितना बड़ा झटका
Deutsche Welleकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के क्रेच में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटना ने देश में खासकर कामकाजी दंपतियों की चिंता तो बढ़ाई ही है, थर्ड पार्टी सेवाओं के बढ़ते प्रचलन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.
फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की सजा घटी लेकिन चुनौतियां नहीं
Deutsche Welleफ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की सजा घटा कर कोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने के राह की बाधा मिटा दी है.
Who is Geni Kamki? समय रैना के 'इंडियाज गॉट लॅटेंट' सीजन 2 में धूम मचाने वाली अरुणाचल प्रदेश की वायरल कंटेंट क्रिएटर
Abdul Kadirकॉमेडियन समय रैना के लोकप्रिय रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लॅटेंट' सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में नजर आईं कंटेंट क्रिएटर गेनी कामकी (Luciidforyou) इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली गेनी के एक डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर 134 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जिसे देखकर शो के जज भी हैरान रह गए.
Dombivli Hospital Assault Row: डोंबिवली में शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद FIR दर्ज; VIDEOS
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे और उनके समर्थकों पर महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है
Gold Rate Today, July 8, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में आज 22K और 24K सोने के क्या हैं दाम? जानें ताजा रेट
Nizamuddin Shaikhवैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य शहरों के ताजा भाव.