Gold Smuggling Case: 475 करोड़ रुपये के 318 किलो सोने की तस्करी का भंडाफोड़. DRI की बड़ी कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी दबोचा
फिलहाल इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है. DRI अब पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेनदेन, तस्करी के रूट और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.
Gold Smuggling Case: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देश में सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक इस गिरोह का संबंध करीब 475 करोड़ रुपये कीमत के 318 किलोग्राम सोने की कथित तस्करी से है. इस मामले में देश के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है. यह भी पढ़ें:
DRI ने इस अभियान को 'ऑपरेशन बॉर्डर बुलियन बस्ट' नाम दिया था. इसके तहत मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और गुवाहाटी समेत कई शहरों में एक साथ कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 6.61 किलोग्राम सोना भी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.36 करोड़ रुपये बताई गई है.
जांच में सामने आया है कि सोने की तस्करी भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए की जा रही थी. तस्करी कर लाए गए सोने को एक साथ भेजने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कूरियर पार्सल के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाया जाता था. एजेंसी के अनुसार इसी तरीके से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और गुवाहाटी तक सोने की सप्लाई की जा रही थी.
DRI का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों और शहरों तक फैला हुआ था. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे, उनकी क्या भूमिका थी और तस्करी का सोना किन-किन जगहों पर खपाया जाता था.
फिलहाल इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है. DRI अब पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेनदेन, तस्करी के रूट और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.