England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 223 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
श्रीलंका की टीम को दिलशान मदुशंका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. असिथा फर्नांडो के अलावा सचिनदु कोलम्बेज ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 356 रन बनाने थे.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के द ओवल (The Kia Oval) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे थे. जबकि, श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के कंधों पर था. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज बेन डकेत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक पहुंचाया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 355 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 126 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टॉम बैंटन ने महज 105 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. टॉम बैंटन के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 77 रन बनाए.
दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दिलशान मदुशंका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. असिथा फर्नांडो के अलावा सचिनदु कोलम्बेज ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 356 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 53 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए. पूरी टीम 29.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. उन्होंने 26 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. कुसल मेंडिस के अलावा जनिथ लियानागे ने 19 रन और पवन रथनायके ने 18 रन का योगदान दिया.
वहीं, इंग्लैंड को पहली सफलता सॉनी बेकर ने दिलाई. इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उनके अलावा गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए, जबकि सॉनी बेकर, विल जैक्स, जो रूट और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट हासिल किया.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 355-7, 50 ओवर (टॉम बैंटन 126 रन, बेन डकेट 0 रन, जो रूट 18 रन, हैरी ब्रूक 77 रन, जॉर्डन कॉक्स 76 रन, विल जैक्स 25 रन, लियाम डॉसन नाबाद 0 रन और जेमी ओवरटन नाबाद 21 रन.)
श्रीलंका की गेंदबाजी: (दिलशान मदुशंका 1 विकेट, असिथा फर्नांडो 3 विकेट, जनित लियानागे 1 विकेट और सचिनदु कोलम्बेज 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की बल्लेबाजी: 132/10, 29.1 ओवर (पथुम निसांका 1 रन, कामिन्दु मेंडिस 12 रन, कुसल मेंडिस 35 रन, पवन रथनायके 18 रन, चैरिथ असलांका 7 रन, जनिथ लियानागे 19 रन, डुनिथ वेललेज 5 रन, सचिन्दु कोलंबेज 4 रन, ईशान मलिंगा 14 रन, असिथा फर्नांडो 6 रन और दिलशान मदुशंका नाबाद 2 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (लियाम डॉसन 3 विकेट, गस एटकिंसन 2 विकेट, सॉनी बेकर 1 विकेट, विल जैक्स 1 विकेट, जो रूट 1 विकेट और जेमी ओवरटन 1 विकेट).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.