मुख्य समाचार
जल्द मिल सकती है डीजल-पेट्रोल से जुड़ी यह गुड न्यूज़, सभी को होगा फायदा
Dinesh Dubeyपेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार आनेवाले समय में बड़े कदम उठा सकती है. इस बात की ओर इशारा करते हुए वित्त सचिव हसमुख अढ़िया ने कहा कि वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) परिषद पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर रही है.
10 साल की जेल भुगतने के लिए लौट रहा हूं पाकिस्तान: नवाज शरीफ
IANSपूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जवाबदेही अदालत द्वारा उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पाकिस्तान आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए सजा दी गई है, क्योंकि उन्होंने देश के 70 साल के इतिहास को बदलने की कोशिश की है.
मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बचे तीन साधु, बच्चा चोर की फैली थी अफवाह
Dinesh Dubeyसोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बच्चा चोर की अफवाहों से उत्तेजित होकर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की जा रही हत्याओं को रोकने के लिए भले ही सरकार एड़ी चोटी का बल लगा रही हो लेकिन ऐसी घटनाओं में कोई खासा कमी नहीं आ रही है.
महिलाओं को इस तरह से संबंध बनाना है पसंद, सर्वे में हुआ ये खुलासा
Subhash Yadavइस वेबसाइट पर लगभग चार लाख रजिस्टर लोगों ने पोल में भाग लिया. जिसमें 62 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्हें सेक्स के दौरान अपने पार्टनर का इरॉटिक और रफ अंदाज पसंद आता है.
फीफा विश्व कप: उरुग्वे को 2-0 से धूल चटाकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
IANSफ्रांस ने शुक्रवार को निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में खेले गए मैच में उरुग्वे को 2-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली. फ्रांस के लिए राफेल वरान ने 40वें मिनट में तो वहीं एंटोनी ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल किए.
रिक्शा चालक ने दो मासूम बच्चियों को सोते समय किया अगवा, 1 से दुष्कर्म
IANSउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रिक्शा चालक बांदा शहर के अतर्रा चुंगी चौकी के आगे सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे घुमंतू जाति की दो मासूम बच्चियों को सोते समय उठाकर सुनसान जगह पर ले गया.
गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना
IANSदेश के उत्तरी इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा जबकि तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
यात्री के ट्वीट पर पुलिस ने ट्रेन से पकड़ी 26 नाबालिक लड़कियां, बाल तस्करी की आशंका
Dinesh Dubeyएक यात्री द्वारा ट्वीट कर दी गई सूचना के आधार पर गोर्वमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर 26 नाबालिग लड़कियों को अवध एक्सप्रेस से पकड़ा है. इसके अलावा पुलिस ने लड़कियों को ले जा रहे 2 पुरुषों को हिरासत में लिया है.
भारत-भूटान ने कुटनीतिक रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए की चर्चा
IANSप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने शुक्रवार को यहां दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. भारत और भूटान ने इस वर्ष अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे किए हैं.
शहीद कांस्टेबल जावेद के जनाजे में उमड़े सैकड़ों कश्मीरी, आतंकियों ने की थी हत्या
IANSजम्मू एवं कश्मीर में कांस्टेबल जावेद अहमद डार की शव यात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जावेद अहमद डार को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और हत्या कर दी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की जेल
Dinesh Dubeyपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका देते हुए कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है और उनकी बेटी मरियम नवाज को सात साल और दामाद सफदर को एक साल जेल की सजा सुनाई है.
भूकंप के झटकों से फिर हिला हरियाणा का सोनीपत
Dinesh Dubeyहरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. खबर के मुताबिक यह भूकंप शाम 4:44 बजे आया. हालांकि अभी तक भूंकप से हुई किसी भी प्रकार की जान-माल की हानी की खबर नहीं मिल सकी है.
बुराड़ी कांडः तांत्रिक महिला गीता माता ने कहा- मेरे कहने पर भाटिया परिवार के 11 लोगों ने दी जान
Dinesh Dubeyदिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 लोगों की रहस्यमय मौतों के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. क्राइम ब्रांच ने एक महिला तांत्रिक से पूछताछ की है. जिसका नाम गीता माता बताया जा रही है. यह महिला उस ठेकेदार की बेटी है जिसने मृतक परिवार के घर में 11 पाइप और 11 लोहे के ग्रिल लगवाए थे.
मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से ऐसे बचें
IANSअक्सर मॉनसून के दौरान लोग हल्की बूंदा-बांदी में भीगने के बाद अपनी त्वचा को अनदेखा कर देते हैं. लेकिन यही छोटी सी असावधानी कई बार फंगस से संक्रमित होने का कारण बन जाती है
संजय दत्त के बाद अब छोटे पर्दे के इस बड़े सितारे पर बनेगी बायोपिक
IANSआगामी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत करने जा रहे विनोद तिवारी फिल्म 'संजू' देखने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाने के लिए उत्साहित हो गए हैं
International Chocolate Day: अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए बनाए Chocolate Dim Sum
lyadminचॉकलेट स्टीम्ड डिमसम बनाना बेहद आसान है
J&K: पूर्व विधायक अशरफ भट के आवास पर आतंकीयों ने फेका ग्रेनेड, बाल-बाल बचे
Dinesh Dubeyदक्षिण कश्मीर के त्राल में आज आतंकवादियों ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर पर ग्रेनेड से हमला किया है. जानकारी के मुताबिक यह ग्रेनेड भट के निवास के बाहर फटा इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
फीफा विश्व कप 2018: बरसों बाद सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे स्वीडन-इंग्लैंड
IANSइंग्लैंड का दारोमदार कप्तान केन पर ही होगा. उन्हीं के दम पर इंग्लैंड ने विश्व कप में अपना वर्चस्व बनाए रखा है.
भारत को झटका, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने जाकिर नाईक को भेजने से किया इंकार
Manoj Pandeyपीएम मोहम्मद ने कहा कि देश में जाकिर के रहने से कोई दिक्कत नहीं है. तो उन्हें वापस भारत भेजने पर को सवाल नहीं उठता है. क्योंकि उन्हें उन्हें मलयेशिया की नागरिकता हासिल है
पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ीं, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
IANSवहीं, डीजल की कीमतें शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 67.66 रुपये, 70.21 रुपये, 71.79 रुपये और 71.42 रुपये प्रति लीटर हो गईं.