मुख्य समाचार
MP: रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर की मौत
Manoj Pandeyखबरों के मुताबिक यह हादसा गोधरा और रतलाम के बीच बने मानवरहित क्रॉसिंग के पास हुआ. वहीं ट्रेन सवार यात्रियों को दूसरे ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.
Dussehra 2018: इन Messages के जरिए दीजिए अपने दोस्तों को विजयादशमी की शुभकामनाएं
Anita Ramबुराई पर अच्छाई के जीत के विजयादशमी यानी दशहरा के इस पावन मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार वालों को इन मैसेजेस के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
कंगना रनौत: मेरे बच्चों को मेरी जैसी जिंदगी नहीं मिले
Priyanshu Idnaniकंगना रनौत को जल्द ही फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा जाएगा. फिल्म के पूरे होने पर कंगना ने मीडिया से बातचीत की.
पहले दिन सबरीमाला मंदिर में दाखिल नहीं हो सकीं महिलाएं, दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस अलर्ट
Manoj Pandeyसुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करने के केरल सरकार के फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा बढ़ गया है और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस मंदिर के आस-पास तनाव का माहौल बना हुआ है
#MeToo: विंटा नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया
IANSलेखक-प्रोड्यूसर विनता नंदा ने बुधवार को अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. नंदा ने आलोक नाथ पर 19 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.
जनता को मिली राहत: दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे हुआ सस्ता, जानें मुंबई के दाम
Manoj Pandeyगौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के बाद पांच अक्टूबर से डीजल के दाम में लगातार वृद्धि जारी थी. हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि इस दौरान तीसरी बार थमी है.
Namaste England Movie Review: अर्जुन और परिणीति की इस लव स्टोरी में लॉजिक ढूंढना है बेकार
Priyanshu Idnaniफिल्म 'इशकजादे' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की लाजवाब केमिस्ट्री ने दर्शकों का जीत लिया था और इस बार भी कुछ ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है. 'नमस्ते इंग्लैंड' में अर्जुन और परिणीति की बेहतरीन केमिस्ट्री तो देखने को जरुर मिली लेकिन पूर्ण रूप से फिल्म ने काफी निराश किया
मेरी हत्या की साजिश में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ नहीं: श्रीलंकाई राष्ट्रपति
Bhashaश्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि जिनमें सिरीसेना और पूर्व रक्षा सचिव को मारने की कथित साजिश में भारत के शामिल होने का इशारा किया गया था.
राष्ट्रपति ने PM मोदी की सलाह पर मंजूर किया एमजे अकबर का इस्तीफा
Bhashaराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से एमजे अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी.
अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ विकास बहल ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
Bhashaफैंटम फिल्म्स की एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्माता विकास बहल ने इस प्रोडक्शन हाउस में अपने पूर्व साझेदारों अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ 10 करोड़ रूपये की मानहानि का एक मामला दर्ज कराया है.
शिवसेना नेता का दावा- #MeToo अभियान की वजह से महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरियां
Dinesh Dubeyसोशल मीडिया पर ‘मी टू’ अभियान के तहत हर रोज नए खुलासे हो रहे है. दुनियाभर से यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाएं अपने अनुभवों को सार्वजनिक तौर पर साझा कर रही है. इस बीच शिवसेना के एक नेता ने इस अभियान की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के लिए नुकसानदायक करार दिया है.
राहुल गांधी के साथ गुरुद्वारे में हुआ दिलचस्प वाकया, चढ़ाने जा रहे थे 500 का नोट लेकिन इस वजह से फिर जेब में रखी
Dinesh Dubeyकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाओं में बीजेपी को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारिओं में जुटे हुए है. इसी क्रम में राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे थे.
अजय देवगन की 'तानाजी' में शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे सलमान, सैफ अली खान मुगल बन लड़ेंगे जंग
Aarti Shejvalkarबॉलीवुड में हिस्टोरिक मूवी बनाने का सिलसिला जारी हैं. बाजीराव मस्तानी और पद्ममावत की सक्सेस के बाद अब सिघंम अजय देवगन फिल्म 'तानाजी' में नामचीन सितारों के साथ नजर आएगे. खबरों की माने तो अजय देवगन ने शिवाजी महाराज के रोल के लिए बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान को एप्रोच किया हैं. तो वही मुग़ल राजा का किरदार नवाब सैफ अली खान को ऑफर किया गया है.
अमित शाह ने किया घोषणा, भाजपा मिजोरम में सभी 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
IANSभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां कहा कि मिजोरम इस वर्ष भाजपा नीत सरकार के अंतर्गत क्रिसमस मनाएगा.
इलाहाबाद के बाद अब सुलतानपुर जिले को मिलेगा नया नाम, सदन में पेश हो चुका हैं प्रस्ताव
Dinesh Dubeyउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के जिलों का नाम बदलने का सिलसिला जारी रह सकता है. योगी सरकार इलाहबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का नामकरण कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार जल्द ही सुलतानपुर का नया नाम कुशभवनपुर करने की घोषणा कर सकती है.
राजस्थान विधानसभा चुनाव: दिल्ली CM केजरीवाल 28 अक्तूबर से प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत
Bhashaआप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत 28 अक्तूबर को करेंगे.
भारत बनाम आस्ट्रेलिया: भुवनेश्वर ने कहा, वार्नर और स्मिथ की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलियाई दौरा चुनौतीपूर्ण होगा
Bhashaभारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगता है कि आगामी आस्ट्रेलियाई दौरा चुनौतीपूर्ण होगा, भले ही मेजबान टीम अपने दो स्टार खिलाड़ियों - डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना मैदान पर उतरेगी.
पाकिस्तान: सरकारी वाहनों की नीलामी के लिए रखी गई 49 लग्जरी कारों में सिर्फ एक की बिक्री हुई
Bhashaनकदी के संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को 49 और सरकारी वाहनों को नीलामी के लिए रखा.
केजरीवाल सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीलरों ने खोला मोर्चा, VAT कम करवाने के लिए करेंगे स्ट्राइक
Dinesh Dubeyदिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को कहा कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है.
उत्तर प्रदेश: घर लौट रहे पूर्व फौजी की पानी टैंकर से कुचल कर हुई मौत
IANSउत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के कालूकुंआ तिराहे पर बुधवार को मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पूर्व फौजी की पानी के टैंकर से कुचलकर मौत हो गई.