मुख्य समाचार
कोविड-19 से मुकाबले के लिए प्लाज्मा थेरेपी कोई ‘जादू की छड़ी’ नहीं है: विशेषज्ञ
Bhashaकई राज्य कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए इस थेरेपी के उपयोग पर विचार कर रहे हैं।
कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 1,074 मरीज स्वस्थ हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaगृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोरोनो वायरस के मरीजों की स्वस्थ होने की दर 27.52 प्रतिशत है और अब तक 11,706 मरीज स्वस्थ हुए है।
पश्चिम बंगाल मे पीडीएस वस्तुओं में हेराफेरी को लेकर 37 राशन डीलर गिरफ्तार किये गये
Bhashaपुलिस ने कहा कि राशन व्यवस्था के मुद्दे पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण उद्योगों को चलाने की अनुमति
Bhashaनोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, कि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित उद्योग जिनमें खाद्य पदार्थ ब्रेड, बिस्किट, आटा, दाल, खाद्य तेल, चावल, चीनी, पीने का पानी, दूध व दूध से संबंधित उत्पाद, तथा उत्पादों के लिए प्रयोग की जाने वाली पैकिंग सामग्रीकी इकाइयां, मेडिकल उपकरण जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, वेंटिलेटर, पीपी कीट , दवा जिनमें आयुष भी सम्मिलित है, तथा दवाओं में काम आने वाली सामग्रीयो, इण्टरमिडयरी तथा इनकी पैकिंग से संबंधित सामग्रियों की इकाईयों, राज्य सरकार की अनुमति प्राप्त ऐसी इकाईयां जिनमें अनवरत उत्पादन की प्रक्रिया हो।
कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों के रेल किराये का खर्च वहन करने की घोषणा की
Bhashaउन्होंने यह सवाल भी किया कि जब रेल मंत्रालय ‘पीएम केयर्स’ कोष में 151 करोड़ रुपये का योगदान दे सकता है तो श्रमिकों को बिना किराये के यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकता?
‘सिरी ए’ के अभ्यास के लिए रोनाल्डो को इटली बुलाया गया
Bhashaदेश के गृहमंत्री ने खिलाड़ियों को क्लब प्रशिक्षण सुविधाओं की इस्तेमाल की छूट दी है जिसके बाद प्रशंसकों को सत्र (2019-20) शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।
गंभीर, ली ने टी20 को चार पारियों में बांटने के विचार को खारिज किया
Bhashaक्रिकेट में नयापन लाने की कवायद के तहत हाल में टी20 मैचों को चार पारियों में बांटने को लेकर चर्चा चल रही थी।
लॉकडाउन तीन: स्थानीय प्राधिकरणों से इजाजत मिलने के बाद कई कंपनियों ने विनिर्माण शुरू किया
Bhashaविनिर्माताओं ने शेयर बाजारों को बताया कि सरकार और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताई गई सुरक्षा सावधानियों का पालन करते हुए उन्होंने अपने संयंत्रों को आंशिक रूप से फिर शुरू कर दिया है और वे अन्य इकाइयों के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, CRPF के तीन जवान शहीद- 1 आतंकी ढेर
Vandana Semwalजम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक बार फिर सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए हैं.
राजस्थान में कुछ पाबंदियां हटाये जाने के बाद लोग घरों से निकले
Bhashaराजधानी जयपुर में के कई इलाकों में सरकारी अनुमति का उल्लंघन करके दुपहिया वाहनों पर दो सवारी के साथ लोग दिखाई दिये। सरकारी अनुमति के अनुसार दुपहिया वाहन पर चालक के अलावा दूसरी सवारी को बैठाने पर रोक है।
ओडिशा में ग्रीन, ऑरेंज जोनों में कारोबारी गतिविधियां और लोगों का आवागमन बहाल
Bhasha‘रेड जोनों’ में स्थिति कमोबेश अपरिवर्तित रही तथा सड़कें सूनी नजर आयी।
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 527 नए मामले सामने आए
Bhashaसंक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 31 हो गई।
देशभर में फिर से खुली शराब की दुकानें, लोगों की भारी भीड़ उमड़ी
Bhashaगृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और ग्रीन तथा ओरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।
जेएनयू के प्रोफेसर ने छात्रों पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख किया
Bhashaप्रोफेसर सुचित्रा सेन की मामले की जल्द सुनवाई की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया था,जिसमें सेन के सिर पर भी चोट लगी थी।
शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Bhashaबंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 31,632.02 अंक तक नीचे चला गया था।
“लाउडस्पीकर के जरिए धार्मिक गतिविधि पर रोक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत”
Bhashaगाजीपुर से बसपा सांसद अफजल अंसारी द्वारा दाखिल इस याचिका के जवाब में राज्य सरकार की ओर अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि जहां कहीं भी कोरोना वायरस के संभावित खतरे की पहचान होती है, संबंधित क्षेत्र को नियंत्रण वाला क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है क्योंकि जनता का स्वास्थ्य इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों पर की गोलाबारी
Bhashaरक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया है।
केरल में लगातार दूसरे दिन संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया
Bhashaमुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लॉकडाउन: मुंबई में 17 मई तक निषेधाज्ञा बढ़ाई गयी
Bhashaमुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यधिक मामलों की वजह से पूरे शहर को रेड जोन घोषित किया गया है।
लॉकडाउन : बंबई उच्च न्यायालय अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई करेगा
Bhashaउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और प्रशासनिक समिति के अन्य न्यायाधीशों ने सोमवार को बैठक की और एक परिपत्र जारी कर कहा कि उच्च न्यायालय और नागपुर, औरंगाबाद तथा गोवा की पीठें और राज्य भर की सभी जिला और मजिस्ट्रेट अदालतों में काम उसी तरह से होगा जिस प्रकार अभी हो रहा है। केवल अत्यंत जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी।