केरल में लगातार दूसरे दिन संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमात

तिरुवनंतपुरम, चार मई केरल में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस बीच, सोमवार को 61 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 34 लोग अब भी उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण के कुल 499 मामले सामने आए हैं, जिनमें मालापुरम की चार महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में लगभग 21,724 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 372 लोग विभिन्न अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है।

अब तक कुल 33,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 32,315 की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

विजयन ने बताया कि इस संक्रमण से दूसरे देशों में रह रहे 80 से अधिक केरल वासियों की मौत की दुखद सूचना मिली है। साथ ही इस संक्रमण से दूसरे राज्यों में रह रहे मलयाली बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड