‘सिरी ए’ के अभ्यास के लिए रोनाल्डो को इटली बुलाया गया
देश के गृहमंत्री ने खिलाड़ियों को क्लब प्रशिक्षण सुविधाओं की इस्तेमाल की छूट दी है जिसके बाद प्रशंसकों को सत्र (2019-20) शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।
इटली में पिछले दो महीने से लॉकडाउन है और मौजूदा स्थिति को देखते हुए घरेलू चैम्पियनशिप के शुरू होने पर हालांकि संदेह बरकरार है।
देश के गृहमंत्री ने खिलाड़ियों को क्लब प्रशिक्षण सुविधाओं की इस्तेमाल की छूट दी है जिसके बाद प्रशंसकों को सत्र (2019-20) शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।
खेल मंत्री ने हालांकि सख्त लहजे में कहा कि व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया जा सकता है लेकिन समूह में अभ्यास करने पर फैसला 18 मई को होगा।
सिरी ए की सभी 20 टीमें आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने के पक्ष में है।
मौजूदा चैम्पियन युवेंटस ने अभ्यास के लिए रोनाल्डो सहित अपने विदेशी खिलाड़ियों को इटली बुला लिया है।
पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप से वापस आने के बाद रोनाल्डो को दूसरे खिलाड़ियों की तरह दो सप्ताह तक पृथकवास में बिताना पड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)