मुख्य समाचार

हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी का इस्तीफा, ड्यूटी पर सुरक्षा का दिया हवाला

Bhasha

विपक्षी कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को चौंकाने वाला बताया और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सवाल किया कि क्या यह उनकी ‘‘नाकामी का सबूत’’ नहीं है।

गेंद को चमकाने के लिये लार का विकल्प तैयार करेगा कूकाबुरा

Bhasha

ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बेहद संक्रामक बीमारी के जोखिम को कम करने के लिये गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करने पर रोक लगायी जा सकती है।

केन्द्र सरकार कृषि-एमएसएमई नीति पर कर रही काम: गडकरी

Bhasha

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये एसएमई चैंबर आफ इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लघु, मध्यम उद्योग (एसएमई) निर्यात संवर्धन परिषद और सौंदर्य एवं स्वास्थ्य देखभाल उद्योग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सम्मेलन का आयोजन कोविड- 19 महामारी का छोटे उद्योगों पर असर के बारे में चर्चा को लेकर किया गया था।

लॉकडाउनः गुजरात में प्रवासी कामगारों की पुलिस से झड़प, 11 पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजकोट में भी कई मजदूर सड़कों पर उतर आए। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके घर भेजा जाए। वापस अपने घर नहीं जा सकने वाले कुछ मजदूरों ने सूरत के एक इलाके में अपना सिर मुंडवा लिया।

दरबार परंपरा के तहत सचिवालय ने श्रीनगर में कामकाज शुरू किया

Bhasha

उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सुबह उस समय यहां सचिवालय लॉन में सलामी गारद का निरीक्षण किया जब अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जम्मू में कार्यालय बंद होने के बाद यहां खुले।

लॉकडाउन के तीसरे चरण में हरियाणा सरकार ने दी ढील, बाजारों में नजर आए लोग

Bhasha

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार, संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर आरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों की दुकानों को दिन में खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक राज्य में शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं लिया है।

मुंबई: धारावी में COVID-19 के 42 नए मामले आए सामने, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 632 पहुंचा- 20 की मौत

Vandana Semwal

मुंबई के धारावी में सोमवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही धारावी में संक्रमितों का आंकड़ा 632 पहुंच गया है.

Bois Locker Room: DCW ने दिल्ली पुलिस के साथ इंस्टाग्राम को भेजा नोटिस, आरोपियों के विवरण मांगने के साथ FIR की कॉपी भी मांगी

Nizamuddin Shaikh

श की राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Bois Locker Room नाम से ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने का मामला तूल पड़ता जा रहा है. इस मामले को दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस के साथ ही इंस्टाग्रामको नोटिस भेजा है.

दिल्ली हिंसा में घायल हुए डीसीपी ने स्वस्थ होकर संभाला कामकाज

Bhasha

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर 24 फरवरी को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी ,पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा की पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में सर्जरी की गई थी।

कोविड-19 के मृतकों को दफनाने के खिलाफ याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय निर्णय करे: शीर्ष अदालत

Bhasha

न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी की पीठ ने इस मामले में 27 अप्रैल के अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से सुनवाई के दौरान बंबई उच्च न्यायालय से यह अनुरोध किया।

नौ करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है आरोग्य सेतु ऐप

Bhasha

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

लॉकडाउन में सुगम अंतरराज्यीय माल ढुलाई सुनिश्चित की जाए :गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा

Bhasha

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालय ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ परामर्श करके टोल फ्री नंबर '1930' जारी किया है जिस पर ट्रक संचालक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कोरोना वायरस की आशंका वाले क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त करने के लिए डीआरडीओ ने यूवी टावर विकसित किया

Bhasha

मंत्रालय ने कहा, ‘‘12 फुट लंबे एवं 12 फुट चौड़े कमरे को संक्रमण मुक्त करने का समय दस मिनट है।’’ इसने कहा कि अगर उपकरण को कमरे के अंदर अलग -अलग स्थानों पर लगाया जाता है तो 400 वर्गफुट इलाके को 30 मिनट के अंदर संक्रमण मुक्त किया जा सकता है।

पुणे में 500 श्रमिक एक जगह जमा हुए, पुलिस ने किया तितर-बितर

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के अचानक जमा होने के पीछे की वजह गलतफहमी थी। मजदूरों में यह गलत जानकारी फैल गई थी कि उन्हें घर भेजे जाने के लिए अनिवार्य ऑनलाइन आवेदन करने को लेकर एक काउंटर खोला गया है।

विदेश में फंसे भारतीयों को लाने की प्रकिया सात मई से होगी शुरू: गृह मंत्रालय

Bhasha

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि केवल उन लोगों को वापस आने की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं।

इजराइल की शीर्ष अदालत ने गैंट्ज के साथ नेतन्याहू के गठबंधन करार के खिलाफ सुनवाई की

Bhasha

माना जा रहा है कि गठबंधन की वैधानिकता पर अदालत इस हफ्ते के अंत तक फैसला सुना सकती है। इससे स्पष्ट होगा कि नेतन्याहू और गैंट्ज के गठबंधन से लंबे समय से चल रहा राजनीतिक अनिश्चिता का दौर खत्म होगा या फिर देश एक साल के भीतर चौथी बार आम चुनाव का सामना करेगा।

तमिलनाडू: खुदरा दुकानों में व्यापार शुरु, प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन से घर भेजने की मांग की

Bhasha

राज्य द्वारा संचालित शराब की दुकानें नहीं खोली गईं जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में शराब की दुकानों में बिक्री शुरु कर दी गई है।

एनबीएफसी, म्यूचुअल फंड प्रतिनिधियों से आरबीआई गवर्नर ने की चर्चा, तरलता की स्थिति की हुई समीक्षा

Bhasha

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दो सत्रों में अलग-अलग आयोजित की गयी क्षेत्रवार बैठकों में उप-गवर्नर और आरबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य के तौर पर उभर रहा है : राज्यपाल जगदीप धनखड़

Bhasha

धनखड़ ने बनर्जी के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि, राज्यपाल ‘‘सत्ता हड़पने’’ का प्रयास कर रहे हैं और ‘‘राज्य में दोहरा शासन’’ चला रहे हैं।

पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान मुद्दे पर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को किया तलब

Bhasha

उसके कुछ घंटों पहले, पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव कराने के आदेश के बाद, भारत ने पाकिस्तान द्वारा ‘‘अवैध और जबरन कब्जाए’’हुए क्षेत्रों की ‘‘स्थिति में बदलाव’’ करने की उसकी कोशिश को लेकर इस्लामाबाद के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई थी।

Categories