दिल्ली हिंसा में घायल हुए डीसीपी ने स्वस्थ होकर संभाला कामकाज

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर 24 फरवरी को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी ,पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा की पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में सर्जरी की गई थी।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी क्षेत्र में फरवरी में दो गुटों के बीच संघर्ष के दौरान घायल हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्वस्थ होने के बाद सोमवार को कामकाज संभाल लिया।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर 24 फरवरी को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी ,पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा की पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में सर्जरी की गई थी।

उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) दिनेश कुमार गुप्ता को शाहदरा जिले का प्रभार दिया गया था।

सोमवार को शर्मा कार्यालय पहुंचे तो उनके सहकर्मियों ने उनका स्वागत किया।

फरवरी में हुई हिंसा के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शर्मा के वाहन को भी आग लगा दी थी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में उग्र प्रदर्शन को रोकने के दौरान शर्मा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (गोकलपुरी) अनुज कुमार समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

फरवरी में सीएए को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\