मुख्य समाचार
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट को कहा 'माइन'
IANSअभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने सोशल मीडिया पर एक नई फोटो पोस्ट की, जिसपर उनकी तथाकथित प्रेमिका की एक टिप्पणी ने प्रशंसको ध्यान अपनी ओर खींचा. पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की , जिसमें वह अपने पेट ड्रोगो के साथ कैमरे की तरफ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं.
COVID-19: भारत में 82 हजार के पास पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 2,649 लोगों की हुई मौत
IANSभारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 82 हजार के आंकड़े के पास पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी. इस बीच उत्तराखंड में अब तक 78 मामले दर्ज किए गए हैं. यहां 50 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है.
कोरोना संकट के बीच भारत को मिलेगा 1 बिलियन डॉलर का पैकेज, वर्ल्ड बैंक ने किया ऐलान
Vandana Semwalकोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक ने भारत को बड़ी राहत दी है. विश्व बैंक ने भारत के लिए 1 बिलियन डॉलर का सामाजिक सुरक्षा पैकेज देने की घोषणा की है. भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में इसे लगाया जाएगा.
पुणे की बस्तियां स्व-अनुशासन, जागरुकता से कोविड-19 के साथ लड़ रहीं
Bhashaसिंघड़ रोड के पास स्थित, जनता वसाहट दो से तीन किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी कुल आबादी 60,000 है।
पूर्व बेसबॉल स्टार बॉब वाटसन का निधन
Bhashaवाटसन बाद में विश्व सीरीज जीतने वाले पहले अश्वेत महाप्रबंधक बने थे। उन्होंने 1996 में न्यूयार्क यांकीज के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्हें दो बार ऑल स्टार टीम में भी चुना गया था।
बांदा: मूक-बधिर महिला का दरिंदो ने किया गैंग रेप, छत से घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार
Bhashaबांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है. महिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई.
अमेरिकी सांसद ने चीन को कोरोना वायरस प्रकोप के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए 18 सूत्री योजना पेश की
Bhashaभारत के साथ सैन्य संबंध बढ़ाना इस योजना का एक हिस्सा है।
कोरोना वायरस का कहर: COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 44 लाख के पार, 3 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें
IANSकोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 44 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख से अधिक हो गई है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 33 हजार 693 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोटा से 29, जयपुर से 11, उदयपुर से नौ व झुंझूनू, करौली, दौसा, डूंगरपुर, बारां व भरतपुर से एक एक नया मामला सामने आया है।
पालघर लिंचिंग: साधुओं का केस लड़ रहे वकील दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मौत, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उठाए सवाल
Manoj Pandeyमहाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर लिचिंग (Palghar Lynching) केस में साधुओं का केस लड़ रहे वकील के एक सहयोगी दिग्विजय त्रिवेदी (Digvijay Trivedi) की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा उस वक्त हुआ जब दिग्विजय त्रिवेदी अपनी कार में सवार होकर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad Highway) रोड से बुधवार को अदालत की ओर जा रहे थे. वहीं इस हादसे के बाद मामल सियासी रंग भी लेने लगा है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा है कि पालघर में संतो की हत्या मामले में VHP के वकील श्री दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी. यह खबर विचलित करने वाली है. क्या ये केवल संयोग है की जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया उनपर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या FIR कराया? खैर ये जाँच का विषय है!
YouTube vs TikTok: यूट्यूब ने हटाया कैरी मिनाती का वीडियो तो आमिर सिद्दीकी को लेकर फनी मीम्स हुए वायरल
Team Latestlyकैरी मिनाती के चैनल पर इस विवादित वीडियो के पहले 10.5 मिलियन के करीब फॉलोअर्स थे जो कि बढ़कर 16.5 मिलियन हो गए.
COVID-19: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,299, अब तक 98 मरीजों की मौत
Bhashaदेश में कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 नये मामले मिलने के साथ ही महामारी के मरीजों की संख्या 2,238 से बढ़कर 2,299 पर पहुंच गयी है. प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.
कोरोना संकट के बाद विपक्षीय टीम के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने के लिए मोहम्मद शमी कर रहे है कड़ी मेहनत, वीडियो आपको भी फिट रहने के लिए करेगा मोटीवेट
Rakesh Singhभारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार यानि आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह और भारतीय टीम के कुछ और खिलाड़ी एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहम्मद शमी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'एक साथ काम करने वाले भाई. बिना दर्द के कुछ हासिल नहीं होता.'
लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में रिश्वतखोरी के मामले हुए काफी कम
Bhashaबंद ने सरकारी और अर्द्ध-सरकारी विभागों के कामकाज को बुरी तरह प्रभावित किया है।
चीन में कोरोना वायरस के 15 नये मामले
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिलिन प्रांत से कोरोना वायरस के स्थानीय प्रसार के चार नए पुष्ट मामले सामने आए।
यूएस ओपन न्यूयार्क में ही आयोजित करने की योजना बना रहा है यूएसटीए
Bhashaकई रिपोर्टों में कहा गया कि यूएसटीए के अधिकारी 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को इंडियन वेल्स या ओरलैंडो में आयोजित कर सकते हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का निधन
Bhashaपंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता गुरदास सिंह बादल का बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया. वह 90 साल के थे. बादल ने बृहस्पतिवार करीब मध्य रात्रि में मोहाली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी पत्नी का मार्च में निधन हो गया था.
COVID-19: लॉकडाउन के बीच कर्नाटक के कोलागोंडानहल्ली गांव में मेले में उमड़ी भीड़, पंचायत विकास अधिकारी सस्पेंड
Vandana Semwalन्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पंचायत विकास मंत्री एसी कालमट्ट ने इस सामूहिक आयोजन की अनुमति दी थी. इस घटना के सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गई. तहसीलदार की शिकायत के बाद रामनगर डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने पंचायत विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.
सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 9,100 के स्तर पर पहुंचा
Bhashaप्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई. घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपये निकाले.
देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,649 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 81,970 तक पहुंची: मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।