देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,649 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 81,970 तक पहुंची: मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 मई देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,649 तक पहुंच गई है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,967 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक 34.06 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 100 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 20, दिल्ली में नौ, पश्चिम बंगाल में आठ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच-पांच, राजस्थान में चार, तमिलनाडु और कर्नाटक में दो-दो तथा आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 1,019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, तमिलनाडु में 66 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई।

कर्नाटक में 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 11-11 तथा बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह में नए आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 27,524 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 9,674, गुजरात में 9,591, दिल्ली में 8,470, राजस्थान में 4, 534, मध्य प्रदेश में 4,426 और उत्तर प्रदेश में 3,902 लोग संक्रमित हैं।

पश्चिम बंगाल में 2,377, आंध्र प्रदेश में 2,205, पंजाब में 1,935, तेलंगाना में 1,414, बिहार में 994, कर्नाटक में 987, जम्मू-कश्मीर में 983 और हरियाणा में 818 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 611 और केरल में 560 मामले सामने आए हैं। झारखंड में 197 और चंडीगढ़ में 191 मामले हैं।

त्रिपुरा में संक्रमण के 156 मामले, असम में 87, उत्तराखंड में 78, हिमाचल प्रदेश में 74, छत्तीसगढ़ में 60, लद्दाख में 43 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं। वहीं गोवा में 14, मेघालय और पुडुचेरी में 13-13 मामले हैं।

मणिपुर में संक्रमण के तीन मामले हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण के एक-एक मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े पुष्टि और मिलान का विषय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\