मुख्य समाचार
Jyotiraditya Scindia: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, किचन में खुद बनाया डोसा; देखें VIDEO
Nizamuddin Shaikhकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु के प्रसिद्ध 'रामेश्वरम कैफे' का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने न केवल दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि कैफे के किचन में जाकर खुद डोसा बनाने और फिल्टर कॉफी फेंटने की कोशिश भी की
Himmat Giri Blackmail Scandal: महिलाओं से देहशोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोपी ढोंगी साधु हिम्मत गिरी गिरफ्तार; वृंदावन के गेस्ट हाउस में महिलाओं ने चप्पलों से पीटा
Anita Ramउत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित चैतन्य विहार इलाके में खुद को साधु बताने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति की महिलाओं द्वारा जमकर पिटाई का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा के रूप में हुई है. आरोप है कि वह फेसबुक पर फर्जी नामों से निसंतान महिलाओं और विधवाओं को जाल में फंसाता था, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर गुप्त रूप से अश्लील वीडियो तैयार करता था और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था.
Punjab Employees DA Hike: पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी
Nizamuddin Shaikhपंजाब सरकार ने राज्य के लगभग 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के साथ ही डीए की दर 42% से बढ़कर 50% हो गई है, जो 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी.
Bharat Taxi UP Launch: उत्तर प्रदेश में 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू; ड्राइवरों को ₹0 कमीशन और ₹5 लाख का सामाजिक सुरक्षा कवर, CM योगी ने की घोषणा
Team Latestlyउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को राजधानी लखनऊ में देश के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'भारत टैक्सी' का राज्यव्यापी शुभारंभ किया. सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) द्वारा संचालित यह सेवा पूरी तरह चालक-केंद्रित मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत इससे जुड़ने वाले चालकों (सारथियों) को अपनी कमाई पर कोई कमीशन नहीं देना होगा. साथ ही उन्हें ₹5 लाख तक का सामाजिक सुरक्षा बीमा कवर भी मिलेगा.
Bank Strike: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, 27 सितंबर रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे सरकारी और ग्रामीण बैंक
Nizamuddin Shaikhयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. सप्ताहांत की छुट्टियों (26 और 27 सितंबर) के तुरंत बाद प्रस्तावित इस हड़ताल के कारण शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है.
Election Commission Dispute: SIR प्रक्रिया पर चुनाव आयोग में आंतरिक मतभेद की रिपोर्ट पर बवाल; राहुल गांधी ने लगाया 'वोट चोरी' का आरोप, आयोग ने कहा—फैसले सर्वसम्मत
Anita Ramमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर बड़े मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद देश की राजनीति में नया भूचाल आ गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और डेटाबेस प्रबंधन से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं.
EPFO Wage Ceiling: वेज सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000 हुई, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा PF और पेंशन का लाभ
Nizamuddin Shaikhकेंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ईपीएफओ (EPFO) की मासिक वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है
WhatsApp Chat Dismissal: प्राइवेट व्हाट्सएप ग्रुप की बातचीत को नहीं मान सकते 'सार्वजनिक आलोचना'; हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द किया एचआरटीसी कंडक्टर का निष्कासन
Anita Ramहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के अभिव्यक्ति के अधिकार और निजता को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक अनुबंधित कंडक्टर की सेवा समाप्ति के आदेश को पूरी तरह खारिज करते हुए उसे बहाल करने का निर्देश दिया है. कंडक्टर को सहकर्मियों के एक निजी व्हाट्सएप ग्रुप में निगम के नए नियमों पर चर्चा करते हुए दो संदेश पोस्ट करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था.
IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे छात्र की मौत मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, ACP स्तर के अधिकारी करेंगे पड़ताल
Nizamuddin Shaikhआईआईटी बॉम्बे में द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. एसीपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में और डीसीपी डिटेक्शन-I की निगरानी में मामले की सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच की जा रही है.
Western Railway: पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, बोरीवली स्टेशन पर बनेंगे 2 नए प्लेटफॉर्म, विरार सेक्शन में बढ़ेंगी लोकल सेवाएं
Nizamuddin Shaikhपश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोरीवली, अंधेरी और विरार स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म बनाने और विस्तार की योजना बनाई है. इस अवसंरचनात्मक विकास से बोरीवली-विरार सेक्शन में अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने में मदद मिलेगी
Maharashtra School Holiday: महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी पर स्कूलों की छुट्टी, 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल
Nizamuddin Shaikhगणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन के अवसर पर 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को महाराष्ट्र के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. भारी भीड़, विसर्जन जुलूस और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा के लिए लिया है.
Jaipur Fire Incident: जयपुर की मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग; 8 लग्जरी कारें जलकर राख, 50 से अधिक गाड़ियों को बचाया गया
Anita Ramराजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार देर रात एक मर्सिडीज कार वर्कशॉप में भीषण आग लग गई. इस हादसे में वर्कशॉप में खड़ी लगभग 8 महंगी लग्जरी गाड़ियां और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज जलकर पूरी तरह खाक हो गए. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार लगभग 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था.
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, e-KYC और स्टेटस चेक करने का आसान तरीका
Nizamuddin Shaikhप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट आया है. 23वीं किस्त जारी होने के बाद अगली किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है.
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कैसे करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया
Nizamuddin Shaikhप्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पक्का घर पाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है. शहरी क्षेत्र के लिए आधिकारिक पोर्टल pmay-urban.gov.in और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.
ITC Cigarette Price Hike: आईटीसी ने फिर बढ़ाए सिगरेट के दाम; 'गोल्ड फ्लेक प्रीमियम' ₹135 पर पहुंची, क्लासिक और सुपर स्टार भी हुए महंगे
Anita Ramदेश की प्रमुख एफएमसीजी और तंबाकू कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने अपने प्रमुख सिगरेट ब्रांड्स के अधिकतम खुदरा मूल्य में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. डीलर स्तर पर हुए ताजा मूल्य संशोधनों के अनुसार, गोल्ड फ्लेक प्रीमियम के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर ₹135 हो गई है. इसके अलावा क्लासिक कनेक्ट की कीमत ₹390 से बढ़कर ₹428 और गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार (10 सिगरेट पैक) की कीमत ₹79 से बढ़कर ₹89 कर दी गई है.
Fact Check: क्या गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार लालबागचा राजा के दर्शन में सिंदूर लगाए दिखीं? जानिए वायरल दावों का सच
Anita Ramबॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' पंडाल में सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया. इंटरनेट पर कई उपयोगकर्ताओं और पोस्ट्स में दावा किया गया कि कोमल रानी माथे पर 'सिंदूर' लगाए नजर आ रही हैं, जिसे दोनों की गुप्त शादी के सबूत के तौर पर पेश किया जाने लगा।. हालांकि, कार्यक्रम के मूल वीडियो फुटेज और तस्वीरों की विस्तृत जांच (फैक्ट चेक) से यह दावा पूरी तरह भ्रामक और गलत साबित हुआ है.
Maharashtra Road Safety: महाराष्ट्र में 3 साल बाद हुई सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक, राज्य में 1.17 लाख हादसों में 50,488 मौतें
Nizamuddin Shaikhबैठक में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन, और दुर्घटना के बाद आपातकालीन चिकित्सा सहायता (Golden Hour Trauma Care) को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई.
Maharashtra: महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 108 सेवा के तहत बेड़े में शामिल होंगी 1,756 नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस
Nizamuddin Shaikhराज्य आपातकालीन चिकित्सा सेवा परियोजना के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली कुल 1,756 एम्बुलेंस में सड़क, जलमार्ग और दुर्गम क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है:
MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 507 पदों पर सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी दिन; जानें कब होगी परीक्षा
Nizamuddin Shaikhउम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए 33 वर्ष निर्धारित की गई है. मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है.
Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई के 'लालबागचा राजा' के घर बैठे ऐसे करें दर्शन, बप्पा से पाएं मन की मुराद
Nizamuddin Shaikhलालबागचा राजा मंडल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थेट प्रक्षेपण (Live Telecast) की व्यवस्था की है, जिससे आप घर बैठे ही बाप्पा का मुख दर्शन और मुख्य आरती देख सकते हैं: