मुख्य समाचार

सूरज के मरने पर पृथ्वी का क्या होगा?

Deutsche Welle

जब हमारा सूरज अपने मरने की प्रक्रिया की शुरुआत में अपना आकार बढ़ाना शुरू करेगा और आसपास के ग्रहों को निगल जाएगा.

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवा दी. इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से सीरीज में हराया था. लगातार दो टी20 सीरीज हारने की यह स्थिति भारतीय टीम के लिए लगभग सात साल बाद देखने को मिली है. इससे पहले 2019 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 और उसके बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी.

IND vs ENG: टीम इंडिया की नंबर-1 टी20 रैंकिंग पर मंडराया खतरा, आखिरी मैच जीतते ही इंग्लैंड बन जाएगा नया बादशाह

Siddharth Raghuvanshi

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई है. भारतीय टीम छह मुकाबले खेलने के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि भारत के सिर से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग का नंबर-1 ताज भी छिन सकता है. अगर इंग्लैंड पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला जीत जाता है तो वह भारत को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगा.

Nashik TCS Case: कोर्ट ने निदा खान को दी जमानत, भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर कहा— 'जेल में बच्चे को जन्म देने का कलंक असहनीय'

Anita Ram

नासिक की एक अदालत ने जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की पूर्व कर्मचारी निदा खान को जमानत दे दी है. पांच महीने की गर्भवती निदा को राहत देते हुए कोर्ट ने भगवान कृष्ण के कारागार में जन्म लेने का सांस्कृतिक संदर्भ दिया और जेल में बच्चे को जन्म देने के सामाजिक कलंक और मानसिक तनाव को असहनीय बताया.

सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: अयोध्या में बोले- 'क्या जामा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ हो सकता है?'

Anita Ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में एक जनसभा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने हनुमान गढ़ी की पवित्रता का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या कभी जामा मस्जिद के भीतर हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मिल सकती है, तो फिर पिछली सरकारों ने हनुमान गढ़ी पर नमाज पढ़ने की कोशिशें क्यों होने दीं.

FIFA World Cup 2026: मोरक्को की टीम के 26 में से 19 खिलाड़ी देश के बाहर जन्मे, जानें कैसे डायस्पोरा बना Atlas Lions की सबसे बड़ी ताकत

Siddharth Raghuvanshi

मोरक्को की यह रणनीति अब दुनिया भर की फुटबॉल टीमों के लिए एक सफल मॉडल बन चुकी है. घरेलू प्रतिभाओं और विदेश में विकसित खिलाड़ियों के शानदार मिश्रण ने Atlas Lions को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर दिया है.

IND-W vs ENG-W One-Off Test Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 1 जीत मिली है. 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पिछला टेस्ट 2023 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 347 रन से शानदार जीत दर्ज की थी.

IND-W vs ENG-W One-Off Test Match Live Score Update: लॉर्ड्स में भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर अपडेट

Siddharth Raghuvanshi

महिला टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 3 मैच जीते हैं, इंग्लैंड ने 1 मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे हैं. आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि रेणुका ठाकुर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी.

Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की सजा बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल

Anita Ram

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के कई मामलों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की दोषसिद्धि (कॉन्विक्शन) को बरकरार रखते हुए उन्हें 3 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बार-बार दिए गए आश्वासनों और समझौतों का पालन न करने पर अभिनेता के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई.

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के आरोप में 112 लोगों से पूछताछ, राज्य भर में छापेमारी

Anita Ram

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी से संदिग्ध जुड़ाव को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाया है. एटीएस की 14 इकाइयों ने शुक्रवार सुबह एक साथ मुंबई, ठाणे और सांगली सहित कई शहरों में छापेमारी कर 112 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

IND-W vs ENG-W One-Off Test 2026 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें टीवी टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Siddharth Raghuvanshi

यह मुकाबला सिर्फ भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास का एक यादगार अध्याय भी है. लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट आयोजित होने से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी होंगी.

India vs England 4th T20I Match: आखिरकार इंग्लैंड ने ढहा दिया टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

Siddharth Raghuvanshi

भारत ने ब्रिस्टल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 23 मई 1999 को खेला था. उस मैच में टीम इंडिया ने केन्या को 94 रन से हराया था. इसके बाद 2002 में श्रीलंका के खिलाफ 63 रन की जीत मिली. 2007 में भारत ने इंग्लैंड को 9 रन से मात दी. 2014 का वनडे मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जबकि 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 मैच में 7 विकेट से हराया था.

Fact Check: क्या 15 जुलाई को सच में होने जा रहा है राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' और 'चक्का जाम'? जानें वायरल मैसेज का सच

Anita Ram

सोशल मीडिया पर 15 जुलाई 2026 को देशव्यापी भारत बंद और चक्का जाम के आह्वान से जुड़े संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि, फैक्ट चेक में सामने आया है कि केंद्र सरकार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों या किसी भी प्रमुख ट्रांसपोर्ट और किसान संगठन द्वारा ऐसे किसी भी बंद की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Ram Temple Donation Row: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी; केंद्र पर लगाया बड़े चेहरों को बचाने का आरोप (Watch)

Anita Ram

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की है. यह अभियान आगामी रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में 'सुंदरकांड' पाठ के बाद आधिकारिक रूप से शुरू होगा, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक औपचारिक अपील पर जनता के हस्ताक्षर लिए जाएंगे.

8th Pay Commission: लेवल 2 से 4 कर्मचारियों की कितनी बढ़ सकती है सैलरी? जानें 2.28, 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर पूरा हिसाब

Siddharth Raghuvanshi

कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, लेकिन अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.86 के बीच रहने की संभावना अधिक है. जब तक आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपता और नई वेतन संरचना अधिसूचित नहीं होती, तब तक सैलरी और एरियर से जुड़े सभी आंकड़े केवल अनुमान माने जाएंगे.

IND vs ENG: गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ की होगी परफॉर्मेंस रिव्यू? इंग्लैंड सीरीज के बाद BCCI ले सकता है बड़ा फैसला: रिपोर्ट

Siddharth Raghuvanshi

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई फिलहाल गौतम गंभीर को हटाने के पक्ष में नहीं है. हालांकि बोर्ड उनके कार्यभार को कम करने के लिए कोचिंग जिम्मेदारियों का बंटवारा कर सकता है. बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में गंभीर ही मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

West Indies vs New Zealand ODI Series 2026 Schedule And Squad: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच इस दिन से खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां जानें पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों का स्क्वॉड

Siddharth Raghuvanshi

टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है. डेवोन कॉनवे पारिवारिक कारणों से और रचिन रवींद्र मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के कारण इस दौरे पर नहीं होंगे.

Income Tax e-Filing Password Reset: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है? ऐसे रीसेट करें इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड

Siddharth Raghuvanshi

ITR दाखिल करते समय यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं, तो रिटर्न फाइल करने में देरी हो सकती है. ऐसे में ये वैकल्पिक रिकवरी विकल्प टैक्सपेयर्स को बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंचने में मदद करते हैं.

EPFO ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया बनाई आसान, नौकरी बदलने पर अब नहीं लगेगी Employer की मंजूरी

Siddharth Raghuvanshi

नई सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारी का UAN एक्टिव होना चाहिए और Aadhaar से लिंक होना जरूरी है. साथ ही PAN, बैंक अकाउंट और अन्य KYC जानकारी पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए. यदि दोनों खातों में नाम, जन्मतिथि या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में अंतर होगा, तो PF ट्रांसफर में देरी हो सकती है.

Maharashtra: नांदेड़ में सिपाही की दूसरी शादी के मंडप में पहुंची पहली पत्नी, दूल्हे की पोशाक में पति ने सरेआम पीटा; वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

Anita Ram

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है. हिंगोली के एक मैरिज हॉल में जब पहली पत्नी शादी रुकवाने पहुंची, तो दूल्हे के लिबास में मौजूद सिपाही ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सहित 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Categories