West Indies vs New Zealand ODI Series 2026 Schedule And Squad: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच इस दिन से खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां जानें पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है. डेवोन कॉनवे पारिवारिक कारणों से और रचिन रवींद्र मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के कारण इस दौरे पर नहीं होंगे.
West Indies Cricket Team vs New Zealand national Cricket Team, ODI Series 2026 Full Schedule And Squad Update: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 11 जुलाई से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 21 जुलाई तक चलेगी और सभी मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में होंगे. पहले तीन मुकाबले गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी दो मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होंगे. सीरीज से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला रविवार यानी 12 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुयाना (Guyana) के प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 12:00 बजे (11 जुलाई रात) से खेला जाएगा. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) करेंगे. वहीं, न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर होगी. यह भी पढ़ें: Team India vs England Head To Head: टी20 इंटरनेशनल में भारत और इंग्लैंड के बीच किसका पलड़ा भारी, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
19 वर्षीय विटेल लॉज को पहली बार मिला मौका
वेस्टइंडीज ने 19 वर्षीय लेग स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है. उन्होंने इस साल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लिए थे और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज भी रहे थे. युवा स्पिनर को सीनियर टीम के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए कोच निकिता मिलर को भी टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है.
शिमरॉन हेटमायर बाहर, कीमो पॉल की वापसी
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने के लिए पहले से एनओसी (NOC) दिया गया है, जिसके कारण वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने अपनी मां के निधन के बाद चयन से नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है. बाकी टीम में हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है.
न्यूजीलैंड टीम में जैकब डफी की वापसी
न्यूजीलैंड ने भी इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. अनुभवी तेज गेंदबाज जैकब डफी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है. वह इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की जर्सी में नजर आएंगे.
टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है. डेवोन कॉनवे पारिवारिक कारणों से और रचिन रवींद्र मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के कारण इस दौरे पर नहीं होंगे.
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे: 12 जुलाई, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना - रात 12:00 बजे (IST)
दूसरा वनडे: 14 जुलाई, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना - रात 12:00 बजे (IST)
तीसरा वनडे: 17 जुलाई, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना - रात 12:00 बजे (IST)
चौथा वनडे: 20 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस - रात 12:00 बजे (IST)
पांचवां वनडे: 22 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस - रात 12:00 बजे (IST).
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
वेस्टइंडीज वनडे टीम: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.
नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.