IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवा दी. इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से सीरीज में हराया था. लगातार दो टी20 सीरीज हारने की यह स्थिति भारतीय टीम के लिए लगभग सात साल बाद देखने को मिली है. इससे पहले 2019 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 और उसके बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले टीम इंडिया को हराकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया अब सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs England Women One-Off Test Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड ऐतिहासिक महिला टेस्ट? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी संभालने वाले अय्यर की अगुआई में भारत अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है. इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 हारते ही उनके नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान के नाम नहीं था.

लगातार 5 टी20 हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बने अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 9 विकेट की हार के साथ ही श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में लगातार पांच मुकाबले हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अब तक छह मैच खेल चुकी है, जिसमें पांच में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द रहा. इन पांच हार में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों की हार शामिल है.

एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

इससे पहले भारतीय टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच हारने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था. उनकी कप्तानी में भारत को 2009 और 2014-15 के दौरान लगातार चार टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा श्रेयस अय्यर सबसे कम मैचों में बतौर भारतीय कप्तान पांच टी20 हारने वाले कप्तान भी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पांचवीं हार तक पहुंचने में 12 मुकाबले लगे थे, जबकि अय्यर की कप्तानी में यह आंकड़ा सिर्फ छह मैचों में ही आ गया.

लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवाई

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवा दी. इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से सीरीज में हराया था. लगातार दो टी20 सीरीज हारने की यह स्थिति भारतीय टीम के लिए लगभग सात साल बाद देखने को मिली है. इससे पहले 2019 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 और उसके बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी. अब टीम इंडिया की नजर 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले पर होगी, जहां जीत दर्ज कर वह सम्मान बचाने के साथ-साथ सीरीज का अंत सकारात्मक तरीके से करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड