IND-W vs ENG-W One-Off Test 2026 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें टीवी टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यह मुकाबला सिर्फ भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास का एक यादगार अध्याय भी है. लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट आयोजित होने से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी होंगी.

India Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 10 जुलाई से ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन (London) के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जाएगा. खास बात यह है कि लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार कोई महिला टेस्ट मैच आयोजित किया जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगा. भारतीय समयानुसार पहले दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.

भारत में कहां देखें IND-W vs ENG-W One-Off Test का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. दर्शक Sony Sports Ten 1 SD & HD, Sony Sports Ten 3 Hindi SD & HD और Sony Sports Ten 4 SD & HD चैनलों पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं.

IND-W vs ENG-W One-Off Test की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. यहां क्रिकेट फैंस मैच की हर गेंद का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

यूके में कहां देखें मुकाबला?

यूनाइटेड किंगडम (UK) में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sky Sports Main Event HD और Sky Sports Cricket पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Sky Go ऐप के जरिए उपलब्ध होगी.

यह मुकाबला सिर्फ भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास का एक यादगार अध्याय भी है. लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट आयोजित होने से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND-W vs ENG-W One-Off Test Match Live Score Update: लॉर्ड्स में भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs ENG-W One-Off Test Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India Women vs England Women One-Off Test Lord's Weather Update: लंदन में बारिश बनेगी विलेन या बिना रुकावट होगा ऐतिहासिक टेस्ट? मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs England Women One-Off Test Match Preview: लॉर्ड्स में पहली बार होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, प्रमुख खिलाड़ी समेत सारे डिटेल्स