IND vs ENG: टीम इंडिया की नंबर-1 टी20 रैंकिंग पर मंडराया खतरा, आखिरी मैच जीतते ही इंग्लैंड बन जाएगा नया बादशाह

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई है. भारतीय टीम छह मुकाबले खेलने के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि भारत के सिर से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग का नंबर-1 ताज भी छिन सकता है. अगर इंग्लैंड पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला जीत जाता है तो वह भारत को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगा.

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले टीम इंडिया को हराकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया अब सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs England Women One-Off Test Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड ऐतिहासिक महिला टेस्ट? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई है. भारतीय टीम छह मुकाबले खेलने के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि भारत के सिर से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग का नंबर-1 ताज भी छिन सकता है. अगर इंग्लैंड पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला जीत जाता है तो वह भारत को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगा.

आखिरी टी20 हारते ही नंबर-1 रैंकिंग जाएगी

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के बीच अब सिर्फ दो रेटिंग अंकों का अंतर रह गया है. ऐसे में यदि टीम इंडिया साउथहैंप्टन में होने वाला पांचवां टी20 भी हार जाती है तो इंग्लैंड नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच जाएगा. भारत ने साल 2022 में पहली बार आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था. इसके बाद टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किए. हालांकि यूके दौरे में लगातार खराब प्रदर्शन का असर अब रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

275 से 269 पर पहुंची टीम इंडिया

यूके दौरे की शुरुआत में टीम इंडिया के 275 रेटिंग अंक थे. आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने के बाद यह आंकड़ा घटकर 272 हो गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द रहा, जबकि अगले तीन मुकाबलों में हार मिलने के बाद भारत के रेटिंग अंक गिरकर 269 पर पहुंच गए. दूसरी ओर इंग्लैंड लगातार जीत दर्ज करते हुए 267 रेटिंग अंकों तक पहुंच चुका है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में जीत इंग्लैंड को नंबर-1 टीम बना सकती है.

हैरी ब्रूक ने भी जाहिर की नंबर-1 बनने की इच्छा

ब्रिस्टल में चौथा टी20 जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी टीम सीरीज को 4-0 से खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि अगर टीम नंबर-1 रैंकिंग हासिल करती है तो यह खिलाड़ियों और पूरे इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. इस मैच पर अब सिर्फ सीरीज का नहीं, बल्कि आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग के नंबर-1 ताज का भी फैसला टिका होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट