मुख्य समाचार

CJP Team To Visit West Bengal: बांकुड़ा में स्वयंसेवक के पिता की मौत के बाद CJP का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल जाएगा, न्याय की उठाई मांग

Siddharth Raghuvanshi

CJP का दावा है कि सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर घर लौटने के बाद अब्दुल हाफिज पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि हमलावरों का संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से था. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संगठन के मुताबिक, जब अब्दुल हाफिज के पिता अपने बेटे को बचाने पहुंचे.

Who Is Antara Banerjee? कौन हैं अंतरा बनर्जी? अरावली एक्सप्रेस में सीट विवाद के बाद RPF कर्मियों पर हमला करने के आरोप में हुईं गिरफ्तार

Siddharth Raghuvanshi

13 अगस्त को सहायक उप-निरीक्षक यामिनी कांत मिश्रा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, अंतरा बनर्जी ने कथित तौर पर अपने कपड़े उतार दिए, रेजर ब्लेड निकाल लिया और अधिकारियों पर हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि उन्हें काबू करने की कोशिश के दौरान एएसआई मिश्रा घायल हो गए. आरोप है कि इस दौरान अंतरा ने खुद को भी चोट पहुंचाई.

यूपी में नाबालिग ने Rapido ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने लिया एक्शन

Siddharth Raghuvanshi

इंस्टाग्राम पोस्ट में किशोर ने खुद को नाबालिग बताते हुए दावा किया कि बाइक पर पीछे बैठे होने के दौरान चालक ने कथित तौर पर उसे बार-बार अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. उसने आरोप लगाया कि जैसे ही चालक ने पहली बार उसे छुआ, उसने तुरंत उसका हाथ हटा दिया. इसके बावजूद चालक कथित तौर पर उसकी टांग और जांघ को छूने की कोशिश करता रहा.

‘दिमागी नक्सली’ बयान पर सियासत तेज, किरेन रिजिजू ने दी सफाई, पी चिदंबरम बोले- 'मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व'

Siddharth Raghuvanshi

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में सशस्त्र नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने इसके साथ ही लोगों से "दिमागी नक्सलियों" को पहचानने की अपील की थी और कहा था कि वैचारिक स्तर पर राष्ट्रविरोधी सोच रखने वाले तत्व भी देश की प्रगति और स्थिरता के लिए चुनौती बन सकते हैं.

Antara Banerjee Arrested: अंतरा बनर्जी हुई गिरफ़्तार, एक्ट्रेस पर कपड़े उतारने और रेज़र ब्लेड से RPF अधिकारी पर हमला करने का आरोप

Siddharth Raghuvanshi

पुलिस के अनुसार, अंतरा बनर्जी शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं. आरोप है कि उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह आरक्षित एसी कोच में चढ़ गईं. इसी बात को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों से उनका विवाद हो गया.

Pakistan Women's Squad: महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए फातिमा सना बनीं कप्तान, डायना बेग बाहर

Siddharth Raghuvanshi

फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान महिला टीम के सामने लगातार दो बड़े टूर्नामेंट होंगे. ऐसे में टीम की गहराई, संतुलन और नेतृत्व की असली परीक्षा होगी, क्योंकि पाकिस्तान दोनों प्रतियोगिताओं में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

Dead Lizard Found In Birthday Cake: नालासोपारा में जन्मदिन के केक में मिला कथित मृत छिपकली का बच्चा, 7 बच्चों समेत 11 लोग अस्पताल में भर्ती

Siddharth Raghuvanshi

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है. हाल ही में ठाणे के कल्याण में एक क्विक-कॉमर्स स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर में कथित तौर पर चूहा दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ था. वहीं मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित एक क्विक-कॉमर्स स्टोरेज सेंटर का FSSAI लाइसेंस भी स्वच्छता संबंधी अनियमितताओं के कारण निलंबित किया गया था.

China vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

Siddharth Raghuvanshi

भारत इस समय FIH विश्व रैंकिंग में 9वें, जबकि चीन 4वें स्थान पर है. भारतीय टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई थी, जबकि चीन ने 2025 एशिया कप जीतकर सीधे क्वालिफाई किया था.

Maharashtra FDA: कल्याण के ब्लिंकिट स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर में कथित तौर पर दिखा चूहा, वीडियो वायरल (Video)

Siddharth Raghuvanshi

फिलहाल कल्याण के ब्लिंकिट स्टोर में चूहा मिलने के वायरल वीडियो को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कोई आधिकारिक निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि स्टोर में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. तब तक मामले की जांच जारी है.

Devdutt Padikkal Records With Century: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में रचा इतिहास, एक शतक से टूटे 3 बड़े रिकॉर्ड; खास क्लब में हुई एंट्री

Siddharth Raghuvanshi

यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए उतरे. शुरुआत में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और फिर धीरे-धीरे श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया. इस शतक के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

Maharashtra SIR Deadline: महाराष्ट्र में SIR की डेडलाइन कल, फॉर्म नहीं भरने वालों के लिए सोमवार को आखिरी मौका

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. चुनाव आयोग द्वारा तय की गई समय-सीमा के अनुसार, 17 अगस्त (सोमवार) फॉर्म जमा करने और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम दिन है.

Pune Weather Tomorrow: सोमवार को पुणे में हल्की बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 26°C तक पहुंच सकता है

Nizamuddin Shaikh

पुणे में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को मध्यम बूंदाबांदी का मौसम रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 25°C तक पहुँच जाएगा, बारिश की संभावना 80% है, और हवा की गति 18 किमी/घंटा तक रह सकती है.

Mumbai Weather Tomorrow: मुंबई में सोमवार को बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 31°C रहने का अनुमान

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पूरे दिन मध्यम बूंदाबांदी की संभावना है, जिसमें बारिश की 98% संभावना बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 29°C के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया जाएगा। हवा की गति 19 km/h तक पहुँच सकती है.

Rishabh Pant New Milestone: ऋषभ पंत का गॉल में बड़ा कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जो कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं कर सका

Siddharth Raghuvanshi

अगर सभी बल्लेबाजों की बात करें तो विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है. स्टोक्स ने घर के बाहर टेस्ट क्रिकेट में 69 छक्के लगाए हैं. ऋषभ पंत अब 57 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यानी अब उन्हें स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 13 और छक्कों की जरूरत है.

Raja Sen Dies: बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन नहीं रहे, लंबी बीमारी के चलते 71 साल की उम्र में कोलकाता में निधन

Nizamuddin Shaikh

राजा सेन ने फीचर फिल्मों के साथ-साथ 'सुवर्णलता', 'आदर्श हिंदू होटल' और 'आरोग्य निकेतन' जैसे कई लोकप्रिय बंगाली टीवी धारावाहिकों का भी सफल निर्देशन किया था.

स्पेन के सेउता पहुंचने की कोशिश करते प्रवासियों को मोरक्को ने रोका

Deutsche Welle

सेउता, उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को की सीमा से लगा एक इलाका है, जो स्पेन का भू-भाग है.

क्या है लाल किले से पीएम मोदी का नया ऐलान: "सप्त धारा"

Deutsche Welle

पीएम नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपनी सरकार के नए विजन "सप्त धारा" की घोषणा की.

जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए जर्मन शहर ने उठाए कदम

Deutsche Welle

पश्चिमी यूरोप में इस साल जून और जुलाई का महीना इतिहास में सबसे गर्म दर्ज किया गया है.

Mumbai: मुंबई के नेवी नगर में नौसेना के जवान समेत परिवार के 4 सदस्य मृत मिले, मर्डर-सुसाइड की आशंका

Siddharth Raghuvanshi

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर केवल प्रारंभिक जानकारी सामने आई है. अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा.

Bangladesh Test Wins In SENA Countries History: 'सेना' देशों में कब-कब बांग्लादेश की टीम ने मैच जीते? देखें पूरी लिस्ट

Siddharth Raghuvanshi

पहली पारी के आधार पर 228 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई. मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. इसके बाद बांग्लादेश ने 57 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली तथा SENA देशों में दूसरी टेस्ट जीत दर्ज कर ली.

Categories