Bangladesh Test Wins In SENA Countries History: 'सेना' देशों में कब-कब बांग्लादेश की टीम ने मैच जीते? देखें पूरी लिस्ट
पहली पारी के आधार पर 228 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई. मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. इसके बाद बांग्लादेश ने 57 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली तथा SENA देशों में दूसरी टेस्ट जीत दर्ज कर ली.
Bangladesh Test Wins In SENA Countries History: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हराते हुए इतिहास रच दिया. डार्विन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है. इसके साथ ही यह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी SENA देशों में खेलते हुए बांग्लादेश की सिर्फ दूसरी टेस्ट जीत भी है. आइए जानते हैं कि SENA देशों में बांग्लादेश ने कब-कब टेस्ट मैच जीते हैं. AUS vs BAN 1st Test Match Record And Preview: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए रचा इतिहास, ये बने रिकॉर्ड्स
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (माउंट माउंगानुई, 2022)
साल 2022 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा था. माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 328 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश ने 458 रन बनाकर 130 रन की अहम बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में कीवी टीम सिर्फ 169 रन पर सिमट गई. इसके बाद बांग्लादेश ने 40 रन का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और SENA देशों में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की.
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया (डार्विन, 2026)
डार्विन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए. जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाए, जिसमें तंजीद हसन तमीम ने 101 रन की शतकीय पारी खेली.
पहली पारी के आधार पर 228 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई. मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. इसके बाद बांग्लादेश ने 57 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली तथा SENA देशों में दूसरी टेस्ट जीत दर्ज कर ली.