China vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?
भारत इस समय FIH विश्व रैंकिंग में 9वें, जबकि चीन 4वें स्थान पर है. भारतीय टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई थी, जबकि चीन ने 2025 एशिया कप जीतकर सीधे क्वालिफाई किया था.
China vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 में आज (16 अगस्त) पूल-डी का रोमांचक मुकाबला चीन महिला हॉकी टीम और भारतीय महिला हॉकी टीम के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगेनर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. IND vs WAL Hockey World Cup Result: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराकर पूल डी में हासिल किए अहम अंक
भारत इस समय FIH विश्व रैंकिंग में 9वें, जबकि चीन 4वें स्थान पर है. भारतीय टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई थी, जबकि चीन ने 2025 एशिया कप जीतकर सीधे क्वालिफाई किया था.
भारत में चीन बनाम भारत महिला हॉकी विश्व कप 2026 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में चीन बनाम भारत महिला हॉकी विश्व कप 2026 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यह मैच स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 SD/HD, स्टार स्पोर्ट्स खेल और डीडी स्पोर्ट्स (DD Free Dish) पर भी देखा जा सकता है.
चीन बनाम भारत महिला हॉकी विश्व कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
भारत में मैच कब शुरू होगा?
मैच: चीन महिला बनाम भारत महिला
टूर्नामेंट: FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026
तारीख: 16 अगस्त 2026
समय: शाम 4:30 बजे (भारतीय समय)
स्थान: वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन, नीदरलैंड्स
अन्य देशों में कहां देखें?
दुनियाभर के दर्शक Watch.Hockey पर टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. विभिन्न देशों में स्थानीय प्रसारण अधिकारों के अनुसार टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं.