Maharashtra FDA: कल्याण के ब्लिंकिट स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर में कथित तौर पर दिखा चूहा, वीडियो वायरल (Video)
फिलहाल कल्याण के ब्लिंकिट स्टोर में चूहा मिलने के वायरल वीडियो को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कोई आधिकारिक निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि स्टोर में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. तब तक मामले की जांच जारी है.
Maharashtra FDA: महाराष्ट्र के कल्याण स्थित गोडरेज हिल इलाके में Blinkit के एक स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर में कथित तौर पर चूहा दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद फूड सेफ्टी और स्वच्छता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्यभर में क्विक-कॉमर्स कंपनियों के फूड स्टोरेज सेंटरों की सघन जांच कर रहा है. Maharashtra FDA: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र एफडीए का नोटिस, विमल इलायची के विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें
आइसक्रीम फ्रीजर में दिखा कथित चूहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ बच्चे और युवक आइसक्रीम खरीदने के लिए Blinkit स्टोर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पैक्ड आइसक्रीम रखे फ्रीजर के अंदर एक चूहे को घूमते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने महाराष्ट्र एफडीए और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है. हालांकि, फिलहाल इस वायरल वीडियो के आधार पर किसी भी सरकारी एजेंसी ने स्टोर में चूहा मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
कल्याण में ब्लिंकइट के आइसक्रीम फ्रीज़र के अंदर कथित तौर पर चूहा देखा गया:
महाराष्ट्र एफडीए की कार्रवाई के बीच सामने आया मामला
कल्याण का यह मामला महाराष्ट्र एफडीए की राज्यव्यापी जांच के बीच सामने आया है. 13 अगस्त को एफडीए ने क्विक-कॉमर्स से जुड़े 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था, जिसमें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े कई उल्लंघन सामने आए थे.
जांच के बाद एफडीए ने 14 फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित किए थे. इनमें ब्लिंकिट के 5, जेप्टो के 5, इंस्टामार्ट के 2 लाइसेंस शामिल थे. इसके अलावा Bhagwati Stores और Swinsta Ent Pvt Ltd के एक-एक लाइसेंस भी निलंबित किए गए थे. विभाग ने 60 सुधार नोटिस जारी किए थे और एक प्रतिष्ठान को अस्थायी रूप से संचालन बंद करने का निर्देश दिया था.
पहले भी ब्लिंकिट के खिलाफ हुई थी कार्रवाई
इससे पहले मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित ब्लिंकिट के एक स्टोरेज सेंटर पर भी महाराष्ट्र एफडीए ने कार्रवाई की थी. निरीक्षण के दौरान वहां कथित तौर पर कॉकरोचों का संक्रमण, खराब स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण जैसी गंभीर अनियमितताएं मिली थीं. इसके बाद संबंधित फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था.
जांच के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल कल्याण के ब्लिंकिट स्टोर में चूहा मिलने के वायरल वीडियो को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कोई आधिकारिक निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि स्टोर में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. तब तक मामले की जांच जारी है.