Devdutt Padikkal Records With Century: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में रचा इतिहास, एक शतक से टूटे 3 बड़े रिकॉर्ड; खास क्लब में हुई एंट्री
यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए उतरे. शुरुआत में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और फिर धीरे-धीरे श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया. इस शतक के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
Devdutt Padikkal Records With Century: गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार संयम और धैर्य का परिचय दिया. यह उनके टेस्ट करियर का सिर्फ तीसरा मुकाबला था, लेकिन इस यादगार पारी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. IND vs SL 1st Test Day 2 Preview: गॉल टेस्ट में दूसरे दिन बड़ी बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, क्या श्रीलंका कर पाएगा वापसी? जानें पिच, मिनी बैटल समेत सारी डिटेल्स
यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए उतरे. शुरुआत में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और फिर धीरे-धीरे श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया. इस शतक के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
21वीं सदी में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय लेफ्ट हैंडर बने
देवदत्त पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सौरव गांगुली ने हासिल की थी, जिन्होंने साल 2002 में दिल्ली टेस्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे. करीब 24 साल बाद किसी भारतीय लेफ्ट हैंडर ने नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाया है.
भारत के लिए नंबर-3 पर शतक लगाने वाले चुनिंदा लेफ्ट हैंडर्स की सूची में शामिल
इस शतक के साथ देवदत्त पडिक्कल भारत के उन चुनिंदा बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर शतक लगाया है.
भारत के लिए नंबर-3 पर शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज:
विनोद कांबली – 4 शतक
सौरव गांगुली – 3 शतक
सलीम दुरानी – 1 शतक
बापू नाडकर्णी – 1 शतक
अजीत वाडेकर – 1 शतक
एकनाथ सोलकर – 1 शतक
सुरिंदर अमरनाथ – 1 शतक
देवदत्त पडिक्कल – 1 शतक
19 टेस्ट के बाद भारत को नंबर-3 पर मिला शतक
भारत को नंबर-3 पर आखिरी टेस्ट शतक शुभमन गिल के बल्ले से सितंबर 2024 में चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मिला था. उसके बाद खेले गए 19 टेस्ट मैचों में भारत ने इस स्थान पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया, लेकिन कोई भी शतक नहीं लगा सका. अब देवदत्त पडिक्कल ने इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए नंबर-3 पर शानदार शतक जड़ दिया.
लंबे समय बाद वापसी को बनाया यादगार
देवदत्त पडिक्कल ने लंबे अंतराल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की और मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया. अपने टेस्ट करियर के सिर्फ तीसरे मुकाबले में पहला शतक लगाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह लंबे प्रारूप में भारत के लिए भविष्य के अहम बल्लेबाज बन सकते हैं. उनकी यह पारी भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के साथ-साथ उनके करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई.