मुख्य समाचार
Delhi: रक्षा मंत्रालय की गर्भवती अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
Siddharth Raghuvanshiनाजिया खानम की शादी इसी साल 11 अप्रैल को मोहम्मद आजम अली खान से हुई थी. पुलिस के अनुसार, उनका पति गुरुग्राम में सप्लाई चेन मैनेजर के पद पर कार्यरत है और फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. पुलिस इस मामले में दंपति के रिश्तों, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और घटना से पहले की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है.
Devdutt Padikkal Centuries: देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, कोलंबो में रचा बड़ा कीर्तिमान
Siddharth Raghuvanshiभारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह उनके टेस्ट करियर का लगातार दूसरा शतक है.
Ravindra Jadeja New Milestone: कोलंबो में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
Siddharth Raghuvanshiभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया हैं. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा हैं.
Dahi Handi 2026: महाराष्ट्र में कब मनाई जाएगी दही हांडी, जानें तारीख, महत्व और उत्सव की पूरी जानकारी
Nizamuddin Shaikhदही हंडी की परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल और उनकी माखन चोरी की लीलाओं से गहराई से जुड़ी हुई है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, बाल कृष्ण (माखन चोर) को माखन, दही और दूध अत्यंत प्रिय था.
Pune Weather Tomorrow: पुणे में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार, अधिकतम तापमान 29°C
Nizamuddin Shaikhपुणे में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा, जिसमें हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 29°C रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
Mumbai Weather Tomorrow: मुंबई कल का मौसम, सोमवार को साफ रहेगा आसमान, अधिकतम तापमान 28°C रहने की उम्मीद
Nizamuddin Shaikhमुंबई में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा. पूरे दिन आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति अधिकतम 28 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है.
Pune Gangrape: नौकरी का झांसा देकर पुणे के होटल में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Nizamuddin Shaikhपीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन एक सफेद रंग का नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. जब युवती ने इसका विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.
क्या ISRO अब रॉकेट और सैटेलाइट बनाना बंद कर देगा? जानिए क्या है पूरा मामला
Siddharth Raghuvanshiसरकार का उद्देश्य भारत के स्पेस सेक्टर में निजी निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना है. इससे भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनियों को रॉकेट और सैटेलाइट निर्माण में अधिक अवसर मिलेंगे, जबकि ISRO भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों और महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकेगा.
Private Coaching Centres: कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम? महाराष्ट्र में 5 घंटे से ज्यादा क्लास पर रोक का प्रस्ताव, 4 सितंबर तक मांगी गई राय
Nizamuddin Shaikhमसौदे के अनुसार, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का कोचिंग सेंटरों में नामांकन नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, संस्थान छात्रों या अभिभावकों से टॉप रैंक, शत-प्रतिशत अंक या भ्रामक परिणाम का वादा नहीं कर सकेंगे.
Shubman Gill New Record: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने; IND vs SL दूसरे टेस्ट में 3000 टेस्ट रन भी किए पूरे
Siddharth Raghuvanshiभारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन इतिहास रच दिया. गिल ने अपनी शानदार पारी के दौरान दो बड़े मुकाम हासिल किए. वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक संस्करण में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए.
VIDEO: पंजाब के मोगा शहर में 32 लाख की इनोवा गाड़ी को बैल से खिंचवाकर ग्राहक ने जताया विरोध, RC न मिलने से था परेशान
Nizamuddin Shaikhइस टिप्पणी से आहत होकर ग्राहक ने अपनी नई इनोवा पर चारा लादा और उसे बैलों से खिंचवाते हुए जीटी रोड से मोगा शहर तक विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल इस पूरे मामले पर संबंधित कार एजेंसी या कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
Mitchell Starc Records: मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की जीत में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
Siddharth Raghuvanshiमैके टेस्ट में बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (67 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 210 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए. हालांकि दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 95 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और 51 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
Delhi Dance Teacher: iPhone की EMI न चुका पाने के तनाव में दिल्ली के डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस ने सकुशल बचाया
Nizamuddin Shaikhरेस्क्यू के बाद पुलिस अधिकारियों ने दीपक की स्थिति को समझते हुए उसकी काउंसलिंग की. इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों, जिनमें उसकी पत्नी और साला शामिल थे, को थाने बुलाकर स्थिति की जानकारी दी और उसे सकुशल परिजनों के साथ घर भेज दिया.
पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, आसिम मुनीर जाएंगे ईरान
Deutsche Welleपाकिस्तान ने फिर से मध्य-पूर्व में शांति के लिए मध्यस्थता की कोशिशें तेज की हैं.
जहाज डूबा, भारतीय नौसेना ने बचाए 2 चीनी नागरिक, 22 लोग लापता
Deutsche Welleभारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में जहाज डूबने के बाद दो चीनी नागरिकों को बचाया है.
जर्मन और विदेशी कामगारों की कमाई में इतनी बड़ी खाई क्यों?
Deutsche Welleजर्मनी के श्रम मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन और विदेशी कर्मचारियों की सैलरी में 23.
Aadhaar Biometric: 5 से 17 साल के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त, UIDAI ने अभिभावकों से समय से पहले अपडेट कराने की अपील की
Nizamuddin Shaikhप्राधिकरण ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि जब बच्चा 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु में पहुंचता है, तो उसके बायोमेट्रिक विवरण का अद्यतनीकरण करना अनिवार्य होता है.
Shubman Gill New Milestone: शुभमन गिल के पास विदेशी सरजमीं पर इतिहास रचने का मौका, सीरीज जीतते ही खास भारतीय कप्तानों के क्लब में होंगे शामिल
Siddharth Raghuvanshiभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रन से शानदार जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
Kangana Ranaut And Taapsee Pannu Fight: कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को फिर कहा 'सस्ती कॉपी', इंस्टाग्राम स्टोरी में साधा निशाना; बाद में किया डिलीट
Siddharth Raghuvanshiयह विवाद तब फिर चर्चा में आया, जब हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंगना के साथ अपने पुराने विवाद और दोनों की परवरिश को लेकर टिप्पणी की थी. इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए.
Karn Sharma Retires: कर्ण शर्मा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा
Siddharth Raghuvanshiआईपीएल के अलावा कर्ण शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में रेलवे, विदर्भ और आंध्र की ओर से भी शानदार प्रदर्शन किया. घरेलू क्रिकेट में उनकी लगातार उपयोगी गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में प्रासंगिक बनाए रखा.