Mitchell Starc Records: मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की जीत में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

मैके टेस्ट में बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (67 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 210 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए. हालांकि दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 95 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और 51 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

Australia Cricket Team

Mitchell Starc Records In AUS vs BAN 2nd Test 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 51 रन से जीत दर्ज की. मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रन और दूसरी पारी में 95 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लेकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. यह भी पढ़ें: AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लेकर बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से की बराबर

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में मिली हार का जोरदार जवाब देते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.

मैच में मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी

पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट झटके. यह बांग्लादेश के खिलाफ उनके टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल था, जबकि टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 19वां फाइव विकेट हॉल रहा. इसके बाद दूसरी पारी में भी स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

टेस्ट करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 51 रन देकर 10 विकेट (10/51) लिए, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन है.

मिचेल स्टार्क के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच गेंदबाजी प्रदर्शन:

  • 11/94 बनाम श्रीलंका, गॉल (2016)
  • 10/51 बनाम बांग्लादेश, मैके (2026)
  • 10/100 बनाम श्रीलंका, कैनबरा (2019)
  • 10/113 बनाम इंग्लैंड, पर्थ (2025)

यह टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क का चौथा 10 विकेट हॉल भी रहा.

मिचेल स्टार्क ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

इस मुकाबले के दौरान मिचेल स्टार्क ने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कीं.

  • टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में डेल स्टेन (439 विकेट) को पीछे छोड़ा.
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों के मामले में रविचंद्रन अश्विन (761 विकेट) को पीछे छोड़ा.
  • WTC 2025-27 में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने और मौजूदा चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

शानदार रहा मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर

मिचेल स्टार्क ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 107 टेस्ट मैचों की 206 पारियों में लगभग 26 की औसत से 445 विकेट लिए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 बार पांच विकेट हॉल दर्ज हैं, जबकि एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/58 रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में स्टार्क अब चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ:

  • शेन वॉर्न – 708 विकेट
  • नाथन लियोन – 571 विकेट
  • ग्लेन मैक्ग्रा – 563 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की बराबर

मैके टेस्ट में बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (67 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 210 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए. हालांकि दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 95 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और 51 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Key Players To Watch: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड