Devdutt Padikkal Centuries: देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, कोलंबो में रचा बड़ा कीर्तिमान
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह उनके टेस्ट करियर का लगातार दूसरा शतक है.
India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd Test Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 अगस्त से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और अब दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. वहीं धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीरीज बराबर करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja New Milestone: कोलंबो में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह उनके टेस्ट करियर का लगातार दूसरा शतक है.
भारत ने दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 165 रन से जीत हासिल की थी. अब दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए भारत की पहली पारी को मजबूती दी. उन्होंने 168 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. कप्तान शुभमन गिल के 50 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल ने एक छोर संभाले रखा. पहले दिन के तीसरे सत्र तक भारत का स्कोर 70 ओवर में 3 विकेट पर 259 रन था. इस दौरान पडिक्कल 100 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे.
देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा:
लगातार दूसरे टेस्ट में लगाया शतक
देवदत्त पडिक्कल ने इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था. उन्होंने उस मुकाबले में शानदार 167 रन बनाए थे. खास बात यह रही कि उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन लगाया था. अब कोलंबो टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जड़कर उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है.
नंबर-3 पर निभा रहे अहम भूमिका
देवदत्त पडिक्कल इस सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह 21वीं सदी में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बन चुके हैं. उनकी लगातार सफल पारियों ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दी है.
भारत की नजर सीरीज जीत पर
भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. पडिक्कल की लगातार दो शतकीय पारियां भारत के लिए बेहद अहम साबित हुई हैं और उन्होंने खुद को टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है.