Pune Gangrape: नौकरी का झांसा देकर पुणे के होटल में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन एक सफेद रंग का नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. जब युवती ने इसका विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.
Pune Gangrape: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शिरूर इलाके में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती के साथ एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिरूर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़े: Nalasopara Gangrape: नालासोपारा में 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, मामले में पुलिस ने दो किशोर को हिरासत में लिया
नौकरी के बहाने पुणे बुलाकर कमरे में रखा बंधक
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली और वर्तमान में चाकन इलाके में निवास कर रही युवती को बेहतर वेतन वाली नौकरी का लालच दिया गया था. आरोपी उसे एक कार में बैठाकर शिरूर ले गए.
इसके बाद पीड़िता को 19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच 'होटल मार्वल इन लॉजिंग' के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया.
नशीला पदार्थ पिलाकर अत्याचार का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन एक सफेद रंग का नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. जब युवती ने इसका विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.
शिकायत में नामित आरोपियों की पहचान दीपक श्रीमंदीलकर, अजय घेगड़े, ऋषिकेश ढवले, दीपक भोसले, सागर ढवले, अनिकेत पठारे और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर पीड़िता शिरूर पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.