मुख्य समाचार

Mumbai Crocodile Rescue Video: मुंबई के पवई झील के पास रिहायशी इलाके में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Nizamuddin Shaikh

मुंबई के पवई तलाव क्षेत्र से सटे मोरारजी नगर के रिहायशी इलाके में मंगलवार सुबह एक 7 फीट लंबी मगरमच्छ घुस आई. स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग और वन्यजीव बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर घुसा; 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ मंजर; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग में जा घुसा, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Birthday Party Ends in Tragedy: मध्य प्रदेश के मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रिगरा गांव के पास उस समय हुआ जब पीड़ित एक रिश्तेदार के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे.

India vs England, 3rd T20I Match Nottingham Weather Update: नॉटिंघम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट, जोस बटलर और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में 11 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप, माता-पिता ने की मौत को हादसा बताने की कोशिश, राज खुलने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

बेंगलुरु पुलिस ने अपनी 11 महीने की मासूम बच्ची की हत्या करने और उसे हादसे का रूप देने के आरोप में एक माता-पिता को गिरफ्तार किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव का खुलासा होने के बाद पुलिस ने माता-पिता की इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया.

Nizamabad Shocker: छत से गिरने के बाद बच गया पति, तो प्रेमी के लिए नर्स पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर ली जान; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या कर दी. पहले पति को छत से धक्का दिया गया और जब वह बच गया, तो आरोपी पत्नी ने इलाज के दौरान ड्रिप (कैन्युला) के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर उसे मार डाला

प्रयागराज न्यूज़: आज कैसा रहेगा संगम नगरी का मौसम, सीएम योगी के विकास प्रोजेक्ट समेत दिनभर की प्रमुख खबरें यहां पढ़ें

Nizamuddin Shaikh

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, प्रेरणा पार्क का उद्घाटन किया और कई कल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लिया। जानें शहर की अन्य प्रमुख खबरें।

How To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जोस बटलर और आदिल रशीद बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने की कोशिश करेंगे.

Nashik Rain Alert: नासिक में रेड अलर्ट, बादल फटने जैसी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूल-कॉलेज और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

नाशिक, त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी बेल्ट में मौसम विभाग द्वारा ढगफुटी (क्लाउडबर्स्ट) जैसी भीषण बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है. सुरक्षा के मद्देनजर 7 जुलाई 2026 को सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और त्र्यंबकेश्वर सहित प्रमुख मंदिरों के कपाट भी बुधवार सुबह तक के लिए बंद रखे गए हैं.

Ayodhya News Today: अयोध्या में आज का मौसम, राम मंदिर विवाद, अमिताभ बच्चन की जमीन खरीद समेत दिनभर की प्रमुख खबरें एक क्लिक में यहां पढ़ें

Nizamuddin Shaikh

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किया और सीईओ की नियुक्ति का फैसला लिया। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी ज़मीन। जानें आज के प्रमुख स्थानीय समाचार।

Mumbai Water Stock Update: भारी बारिश के बाद मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सातों जलाशयों का जलस्तर बढ़कर 28.92 फीसदी पहुंचा; पिछले 24 घंटों में 12% का उछाल

Nizamuddin Shaikh

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते पानी के स्टॉक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 12% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कुल जलसाठा 28.92% पर पहुंच गया है.

Who Is Arisha? यूपी के संभल में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अरिशा पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR; जानें कौन हैं यह महिला

Nizamuddin Shaikh

संभल जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशा और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के आरोपों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. पीड़ित का आरोप है कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले गए हैं.

India vs England 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल साल्ट और टॉम बैंटन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग टीम की बड़ी ताकत होंगे.

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22 और 24 K गोल्ड के ताजा भाव

Nizamuddin Shaikh

वैश्विक सराफा बाजार में आए भारी उछाल के कारण मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है. मार्केट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार देश में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम, भू-माफिया गिरोह गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव और खान सर कोचिंग में आग समेत दिन भर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

Nizamuddin Shaikh

पटना में आज 7 जुलाई, 2026 को भू-माफिया गिरोह के 17 सदस्य गिरफ्तार हुए। बांकीपुर उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज है और खान सर कोचिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।

Foreign Cargo Vessel: मुंबई के मनोरी बीच के पास फंसा विदेशी मालवाहक जहाज, जांच में जुटी कोस्ट गार्ड और INS हमला की टीम; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में भारी बारिश और खराब मौसम के बीच बोरीवली वेस्ट के गोराई इलाके में स्थित मनोरी बीच के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज (टैंकर) समुद्र में फंस गया है. घटना की जानकारी मिलते ही गोराई पुलिस, भारतीय तटरक्षक दल (Coast Guard) और आईएनएस हमला की टीमें जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंच गई हैं.

Maharashtra Rain Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई सहित कोल्हापुर, सतारा और कोंकण क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Nizamuddin Shaikh

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

India vs England, 3rd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज होगी करो या मरो की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स, पिच और मौसम का हाल

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और आदिल रशीद सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकते हैं.

Mumbai-Thane School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का फैसला

Nizamuddin Shaikh

मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के मद्देनजर 7 जुलाई 2026 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज रात को फीफा वर्ल्ड कप में होगा सुपर मंगलवार, पुर्तगाल-स्पेन की महामुकाबला समेत तीन प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों पर रहेंगी दुनिया की नजर

Siddharth Raghuvanshi

दिन के आखिरी मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा. लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने पिछले दौर में केप वर्डे को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 5-3 से हराकर शानदार अंदाज में अगले दौर में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है.

Categories