England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Dream11 Prediction: लंदन में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा सीरीज का फैसला, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर रखी है. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन बेहद अहम रहेगा.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Dream11 Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के द किआ ओवल (The Kia Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम पहले वनडे में 89 रन की जीत के बाद सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम दूसरे वनडे में 16 रन की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने के बाद निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी. कुसल मेंडिस, जोस बटलर (Jos Buttler), जो रूट (Joe Root) और विल जैक्स (Will Jacks) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Team India ODI Schedule: वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया का मिशन शुरू, अगले 6 महीने में इन टीमों से होगी कड़ी परीक्षा

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर रखी है. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन बेहद अहम रहेगा.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (ENG vs SL ODI Head To Head)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 84 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 41 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

इंग्लैंड को जो रूट, जोस बटलर, विल जैक्स और बेन डकेट से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जोश टंग अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका और दुनिथ वेलालागे पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा और असिथा फर्नांडो टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट (ENG vs SL Pitch Report)

लंदन के द किआ ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 300 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम सुझाव (ENG vs SL Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: जोस बटलर, कुसल मेंडिस

बल्लेबाज: जो रूट, बेन डकेट, पथुम निसांका

ऑलराउंडर: विल जैक्स, कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, दिलशान मदुशंका, गस एटकिंसन

कप्तान (Captain): कुसल मेंडिस

उपकप्तान (Vice Captain): विल जैक्स.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (ENG vs SL Top Fantasy Picks)

कुसल मेंडिस ने दूसरे वनडे में शानदार 121 रन बनाकर बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया था और एक बार फिर बड़ी पारी खेल सकते हैं. जो रूट लगातार छह वनडे पारियों में 40 से ज्यादा रन बना चुके हैं. विल जैक्स बल्ले और गेंद दोनों से फैंटेसी टीम के लिए शानदार विकल्प रहेंगे. वहीं दुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुशंका और जोफ्रा आर्चर विकेट लेने के लिहाज से बेहतरीन पिक साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 3rd ODI Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, सचिंदु कोलंबागे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now