मुख्य समाचार
AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स ने जारी किया नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड; 12 सितंबर को होगा एग्जाम, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड
Anita Ramअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के स्टेज-1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 12 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपनी कैंडिडेट आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
योगी सरकार का एक और तोहफा, यूपी में आसान हुआ नया बिजली कनेक्शन लेना; मोबाइल से करें अप्लाई
Siddharth Raghuvanshiउत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को UPPCL के झटपट (Jhatpat) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बिजली विभाग के अनुसार, इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. इससे लोगों को बिना किसी परेशानी के घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी.
England vs Pakistan 3rd Test Match Toss Winner Prediction: एजबेस्टन में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. सीरीज पहले ही इंग्लैंड के नाम हो चुकी है, लेकिन मेजबान टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से उतरेगा. ऐसे में मुकाबले के साथ-साथ टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है. आइए जानते हैं इस मैच में टॉस किस टीम के पक्ष में जा सकता है.
Crypto Crackdown: भारत में 15 विदेशी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर FIU का बड़ा एक्शन; वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक करने के निर्देश, मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी
Anita Ramकेंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय खुफिया इकाई ने देश के मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानूनों का पालन न करने पर 15 विदेशी वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 13 के तहत इन प्लेटफॉर्म्स को गैर-अनुपालन नोटिस जारी करते हुए भारत में इनकी वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन के सार्वजनिक उपयोग पर रोक लगाने (टेकडाउन/ब्लॉक करने) का अनुरोध किया गया है.
How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पहले दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट का लाइव लुत्फ
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम रहने वाला है. पहले दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद बड़े बदलावों के साथ वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.
Mumbai Cat Killer News: मुंबई पुलिस को सीरियल कैट किलर की तलाश, गोवंडी में 6 बिल्लियों की हत्या का आरोप
Nizamuddin Shaikhमुंबई के गोवंडी इलाके में छह बिल्लियों की बेरहमी से हत्या के बाद आरसीएफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पेटा इंडिया ने आरोपी की जानकारी देने वाले को ₹50,000 का इनाम देने की घोषणा की है.
England vs Pakistan 3rd Test Match Key Players To Watch Out: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मुकाबलों में पाकिस्तान को पूरी तरह से पछाड़ते हुए एकतरफा प्रदर्शन किया है. अब तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी, जबकि पाकिस्तान हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़े उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
Ahmedabad Honour Killing: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पिता-भाई ने हथौड़े से की युवती की हत्या; सड़क हादसे की रची झूठी कहानी
Anita Ramगुजरात के अहमदाबाद में कथित 'ऑनर किलिंग' (झूठी शान की खातिर हत्या) का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती की उसके ही पिता और भाई ने सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी. वारदात को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने इसे एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने का 'हिट-एंड-रन' सड़क हादसा दर्शाने की सुनियोजित साजिश रची थी.
सीएम योगी ने बुजुर्गों को दी बड़ी सौगात, यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी सस्ते और सुरक्षित किराए के मकान
Siddharth Raghuvanshiनए प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई संतान या आश्रित रिश्तेदार बुजुर्ग की देखभाल नहीं करता या उनके साथ दुर्व्यवहार करता है, तो वरिष्ठ नागरिक उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करने की कार्रवाई कर सकते हैं. साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए 30 दिनों की समयसीमा भी तय की गई है.
IND vs AFG, T20I Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी समेत ये स्टार मचा सकते हैं धमाल
Siddharth Raghuvanshiभारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह टी-20 सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका होगी. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी हालिया समय में शानदार फॉर्म में हैं और उनसे इस सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. आइए जानते हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो इस सीरीज में बड़ा कमाल कर सकते हैं.
Assam Earthquake: असम में 4.1 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती; जानिए क्यों गुवाहाटी और पूर्वोत्तर में बार-बार आते हैं झटके, वैज्ञानिकों ने समझाई वजह
Anita Ramअसम के गोलपारा और राजधानी गुवाहाटी सहित आसपास के इलाकों में 8 सितंबर की सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से लगभग 81 किलोमीटर दूर गोलपारा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. राहत की बात यह रही कि इस मध्यम दर्जे के झटके से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; पीजी के लिए अनिवार्य लाइसेंस, रेंट कैप और CCTV पर नया ड्राफ्ट बिल तैयार
Anita Ramदक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बहुमंजिला निजी पीजी/हॉस्टल इमारत के ढहने से पांच छात्रों सहित सात लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे पेइंग गेस्ट (PG) आवासों के नियमन के लिए कड़े कानूनी प्रावधान तैयार किए हैं. सरकार द्वारा प्रस्तावित 'पेइंग गेस्ट एकॉमोडेशन रेगुलेशन एंड वेलफेयर बिल' के तहत सभी पीजी संचालकों के लिए नगर निगम से अनिवार्य लाइसेंस लेना, पुलिस सत्यापन, फायर व स्ट्रक्चरल सेफ्टी एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य होगा.
England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 1 Dream11 Prediction: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगी रोमांचक जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड की ओर से जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, सऊद शकील और शान मसूद बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली और सजिद खान से विकेटों की उम्मीद रहेगी.
India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव
Siddharth Raghuvanshiभारत और जापान के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. पहली बार दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. ऐसे में फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Siddharth Raghuvanshiनामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी. दक्षिण अफ्रीका युवा खिलाड़ियों के साथ नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरा है, जबकि मेजबान नामीबिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा.
Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर
Anita Ramमहाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पश्चिम स्थित सोपारा जिला परिषद स्कूल में मंगलवार दोपहर मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान प्रेशर कुकर फटने से भीषण हादसा हो गया. खिचड़ी परोसने के लिए जैसे ही कुकर का ढक्कन खोला जा रहा था, वह अत्यधिक दबाव के कारण अचानक धमाके के साथ उड़ गया। इस दुर्घटना में भोजन लेने के लिए कतार में खड़े दो स्कूली छात्र और 32 वर्षीय महिला रसोइया खौलती खिचड़ी व भाप की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए.
Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
Siddharth Raghuvanshiदक्षिण अफ्रीका की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी और कॉर्बिन बॉश जैसे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. वहीं गेंदबाजी में क्वेना माफाका, डुआन जैनसन और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम अपने अनुभवी कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट और रूबेन ट्रम्पेलमैन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
Siddharth Raghuvanshiदक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमें 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के तहत अपनी ताकत परखना चाहेंगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
Maharashtra: गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और SUV की सीधी भिड़ंत में 3 साल के बच्चे समेत 6 की मौत, 7 जख्मी; VIDEO
Nizamuddin Shaikhपुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा गोंदिया शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर नागरा गांव के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे हुआ. एसयूवी में क्षमता से अधिक मजदूर और उनके परिवार सवार थे, जो काम की तलाश में मध्य प्रदेश से तेलंगाना जा रहे थे.
England vs Pakistan Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. पाकिस्तान का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम आज तक यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. दूसरी ओर इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई यादगार जीत दर्ज की हैं.