Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पश्चिम स्थित सोपारा जिला परिषद स्कूल में मंगलवार दोपहर मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान प्रेशर कुकर फटने से भीषण हादसा हो गया. खिचड़ी परोसने के लिए जैसे ही कुकर का ढक्कन खोला जा रहा था, वह अत्यधिक दबाव के कारण अचानक धमाके के साथ उड़ गया। इस दुर्घटना में भोजन लेने के लिए कतार में खड़े दो स्कूली छात्र और 32 वर्षीय महिला रसोइया खौलती खिचड़ी व भाप की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नालासोपारा (पालघर): नालासोपारा पश्चिम (Nallasopara) के सोपारा गांव स्थित जिला परिषद मराठी प्राथमिक स्कूल में मंगलवार दोपहर लंच ब्रेक के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया. स्कूल के किचन में छात्रों के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) योजना के तहत खिचड़ी तैयार की गई थी. भोजन परोसने के दौरान अचानक प्रेशर कुकर का ढक्कन भीषण दबाव के साथ फट गया, जिससे गर्म भोजन और तेज भाप चारों तरफ फैल गई.

हादसे के वक्त पास में कतार लगाकर खड़े दो मासूम छात्र और भोजन तैयार कर रही महिला रसोइया बुरी तरह झुलस गए. अचानक हुए धमाके से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. यह भी पढ़ें: Thane Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में 12वीं में 95.7% अंक लाने वाले छात्र ने की आत्महत्या, मनपसंद कॉलेज में एडमिशन न मिलने से था निराश

कतार में खड़े थे छात्र, ढक्कन खोलते ही हुआ हादसा

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है:

गंभीर छात्र मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पास के नगर पालिका अस्पताल पहुंचाया:

जनप्रतिनिधियों ने किया मुआयना, सुरक्षा मानकों की जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय महापौर आजीव पाटिल ने सोपारा जिला परिषद स्कूल का दौरा किया और किचन परिसर का गहन मुआयना किया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन और उपस्थित शिक्षकों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.

इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा डॉक्टरों को हरसंभव बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मिड-डे मील किचन में सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

इस हादसे ने सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं और उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

Share Now