बॉलीवुड

विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर बनी विक्की कौशल की दीवानी, Video Viral

प्रिया प्रकाश वारियर बीती शाम को मुंबई आईं थी जहां उन्होंने बॉलीवुड सेलेबस के साथ वक्त बिताया और उनके साथ सेल्फी भी ली

विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर बनी विक्की कौशल की दीवानी, Video Viral
प्रिया प्रकाश वारियर और विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

मलयालम एक्टर प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) 12 जनवरी, शनिवार की शाम को मुंबई में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) की स्पेशल स्क्रीनिंग को अटेंड करने पहुंची. प्रिया के लिए मुंबई विजिट बेहद स्पेशल रहा क्योंकि उन्होंने यहां न सिर्फ फिल्म का आनंद लिया बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया. प्रिया यहां 'उरी' स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से मिली और उनके साथ वक्त बिताया. मजे की बात ये है कि फिल्म 'ओरु अदार लव' (Oru Adaar Love) से प्रिया के स्पेशल विंक सीन को विक्की ने एक बार फिर उनके लिए रीक्रिएट किया.

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें विक्की मजेदार अंदाज में प्रिया पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं प्रिया उनके स्टाइल से मदहोश नजर आ रही हैं. ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल (viral) हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

😍😍🤗 @priya.p.varrier @vickykaushal09 #vickykaushal #priyavarrier #uri

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09_) on

आपको बता दें कि प्रिया ने यहां न सिर्फ विक्की बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से भी मुलाकात की. प्रिया ने इन दिनों ही सेलेब्स के साथ सेल्फी ली है जो इंटरनेट पर देखने को मिली है.

 

View this post on Instagram

 

Selfie Time For #priyavarrier and #ranveersingh #selfie #saturday #instalove #instadaily #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें कि साल 2018 में प्रिया को इंटरनेट सेंसेशन के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. फिल्म 'ओरु अदार लव' से उनके विंक सीन को इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया जिसके चलते वो हर तरफ चर्चा का विषय बन गईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).