मनोरंजन

संगीतकार विशाल भारद्वाज को केरला के मुख्यमंत्री ने दिया मलयालम फिल्म 'कार्बन' के लिए अवार्ड

7 नेशनल अवार्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) का वजूद फिल्मी संगीत के इतिहास में किसी राजा से कम नहीं हैं. फिल्मे चाहे किसी भी भाषा का हो विशाल जी का संगीत हमेशा अपने आप में अनोखा और गहराई से भरा होता हैं.

संगीतकार विशाल भारद्वाज को केरला के मुख्यमंत्री ने दिया मलयालम फिल्म 'कार्बन' के लिए अवार्ड
विशाल भारद्वाज और पिनारई विजयन (Photo Credits: File Photo)

7 नेशनल अवार्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) का वजूद फिल्मी संगीत के इतिहास में किसी राजा से कम नहीं हैं.  फिल्मे चाहे किसी भी भाषा का हो विशाल जी का संगीत हमेशा अपने आप में अनोखा और गहराई से भरा होता हैं.  20 साल पहले विशाल भारद्वाज ने छायाकार वेणु की पहली मलयालम फिल्म 'दया' में संगीत देकर अपने हुनर का एक और परचम लहराया था और अब 20 साल उन्हीं की फिल्म 'कार्बन' से जुड़ कर अपनी दोस्ती का सबुत दे दिया.

इतना ही नहीं विशाल भारद्वाज को इस फिल्म में बेहतरीन संगीत देने के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला. जी हां, साल 2018 में आयी फिल्म 'कार्बन' के लिए 49th केरला स्टेट अवार्ड की ओर से संगीतकार विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला. इस अवार्ड का आयोजन केरला की राजधानी तिरुवंतपुरम में शनिवार 27 जुलाई को किया गया था. अवार्ड को लेने के लिए ख़ास विशाल भारद्वाज खुद पहुंचे थे.

अपनी एक और कामयाबी और मलयालम सिनेमा से जुड़े रहने पर विशाल जी कहते हैं कि 'मैं बहुत सालो से मलयालम फिल्मे देखता रहा हु. मेरे मन में मलयालम सिनेमा के लिए बहुत सम्मान हैं. वेणु चाहते थे की मैं उनकी फिल्म में संगीत दू ,और ये एक अच्छा अनुभव होता हैं कि मैं अपनी प्रतिभा हिंदी सिनेमा के अलावा किसी और फिल्म इंडस्ट्री में दिखा सकू '.

विशाल भारद्वाज को ये अवार्ड केरला के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने दिया. मलयालम फिल्म कार्बन में संगीत देने के अनुभव के बारे में विशाल भारद्वाज ने कहा कि 'फिल्म की कहानी के हिसाब से बहुत ज्यादा गहरे खोज की जरुरत नहीं थी क्यूंकि फिल्म का संगीत किसी भाषीय फिल्म की डिमांड नहीं कर रहा था , ये एक मानव कहानी पर आधारित फिल्म हैं जो कही भी हो सकती हैं. मैं गीतकार के साथ बैठा और दो हफ्ते तक केरला में रहा और फिल्म के एल्बम पर काम किया हूं.' केरला के लोगों से मिले इस स्नेह से विशाल भारद्वाज काफी खुश हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).