Video: सलमान खान ने भतीजी आयत के साथ मंकी टाइम क्लिप किया शेयर, क्यूट वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
भतीजी आयत के साथ बंदरों को खाना खिलाते सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और उनकी भतीजी आयत शर्मा (Ayat Sharma) का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इन्स्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसमें वह और आयत बंदरों को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो का मुख्य आकर्षण बंदरों को केले देने के बाद आयत की अनमोल प्रतिक्रिया है. यह प्यारा वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)