Mahakumbh 2025: काले कपड़ों में खुद को छुपा कर महाकुंभ मेले में पहुंचे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, गंगा में लगाईं आस्था की डूबकी, देखें VIDEO

प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, और इस महाकुंभ में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बिना किसी को बताए, काले कपड़े पहनकर खुद को छिपाते हुए प्रयागराज पहुंचे

(Photo Credits Instagram)

Mahakumbh 2025:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, और इस महाकुंभ में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं. वहीं नेता, अभिनेता, मंत्री, अभिनेत्री भी इस महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बिना किसी को बताए, काले कपड़े पहनकर खुद को छिपाते हुए प्रयागराज पहुंचे. जहां उन्होंने कुंभ मेले में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.

 रेमो डिसूजा ने गंगा में लगाई डूबकी

कुंभ मेले में काले कपड़े में खुद को छुपाकर पहुंचने को लेकर रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपना हुलिया बदलकर और पहचान छुपाकर महाकुंभ में पहुंचे हुए हैं. रेमो ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और अपना चेहरा भी काले रंग से ढंका है. वह आम लोगों के बीच से होते हुए बिना किसी सुरक्षा के महाकुंभ में स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: एसपी प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाई आस्था की डुबकी; देखें VIDEO

 

हालांकि, रेमो डिसूजा कुंभ से स्नान करके लौट चुके हैं और यह वीडियो तब का है जब वह कुंभ पहुंचे थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल में मौत को मात! दरवाजे से लटकी महिला चलती ट्रेन से गिरी, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड