Urfi Javed के एयरपोर्ट लुक को देखकर भड़के फैंस, कहा- फेम के लिए अतरंगी कपड़े पहनती है! (Watch Video)
बिग बॉस ओटीटी की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट के रूप में उभर कर आई एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद इस शो के बाद अपने अजीबोगरीब फैशन सेन्स के चलते लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं.
Urfi Javed Hot Video: बिग बॉस ओटीटी की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट के रूप में उभर कर आई एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद इस शो के बाद अपने अजीबोगरीब फैशन सेन्स के चलते लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं. उर्फी आए दिन अपने हॉट और बोल्ड अवतार से लोगों को हैरान करती आई हैं. आउटडोर लोकेशन पर या कहीं पार्टी में, उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लेता है.
बीते दिनों उर्फी अपने जीन्स के ऊपर से ब्लैक कलर की हॉट ड्रेस पहनी हुई नजर आई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई उर्फी का ये अवतार हर किसी को हैरान कर गया और मानों लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई. एक्ट्रेस का ऐसा अवतार लोगों के बीच चर्चा में आ गया और वो एक बार ट्रोल्स के निशाने पर आ गई.
View this post on Instagram
उर्फी के कपड़ों का मजाक उड़ाते हुए कई लोगों ने कहा कि वो फेम के लिए ऐसा करती हैं और इस तरह का फैशन करने के बाद वो खुद भी सहज नजर नहीं आ रही हैं. कई लोगों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए भी उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कहा कि फेमिनिस्म के नाम पर वो जिस तरह का भद्दा फैशन परोस रही हैं वो बेहद शर्मनाक है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले भी उर्फी कई दफा ट्रोल हो चुकी है बावजूद जिसके उन्होंने अपने कपड़ों और भी बोल्ड बनाया और इस बात की ओर इशारा किया कि लोगों के कमेंट्स से उन्हें फर्क नहीं पड़ता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

