The Kapil Sharma Show: अगर आपको भी जाना है कपिल शर्मा के शो में तो ये शर्त करनी होगी पूरी
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम नजर आ रही है. जहां इन सभी की खुशी देखते ही बन रही है.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अब एक बार फिर अपनी पूरी सेना लेकर आ रहे हैं. एक बार फिर वो लगायेंगे ठहाके की महफिल. जिसका बिगुल उन्होंने बजा भी दिया है. इसके साथ साथ खुद कपिल ने अपनी महफिल के लिए पूरी जनता को न्योता भी भेज दिया है. लेकिन इस महफिल एंट्री करने के लिए रखी है एक बड़ी शर्त. वो शर्त है लगानी दोनों वैक्सीन की डोज. यानी अगर आप डबल वैक्सीन लगवा चुके है तो कपिल शर्मा के शो आपको मिलेगी सीधा एंट्री.
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की पूरी टीम नजर आ रही है. जहां इन सभी की खुशी देखते ही बन रही है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कुछ महीने पहले ही शो ऑफ़ एयर गया था. लेकिन अब पूरी टीम एक बार फिर धमाकेदार तरीके से वापसी करने के लिए बेकरार हैं. जबकि वहीं इस बार के प्रोमो में अर्चना पूरण सिंह भी नजर आ रही हैं. कुछ समय पहले ये खबरें आ रही थी कि अर्चना शायद इस बार जज की कुर्सी पर नजर ना आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

