असीम रियाज ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ और शहनाज भी नहीं हैं बिग बॉस 13 के WhatsApp ग्रुप का हिस्सा
हिंदुस्तानी भाऊ ने हैरानगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ग्रुप में किसी सदस्य का ना होना भी इतनी बड़ी बात हो सकता है. असीम ग्रुप का हिस्सा इसलिए नहीं है कि उसे बात करना इतना पसंद नहीं है.
हाल ही में इस खबर ने खूब चर्चा बनाई की हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एक WhatsApp ग्रुप बनाया है. जिसमें बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कई मेम्बर्स हैं लेकिन असीम रियाज (Asim Riaz) को ग्रुप में जगह नहीं दी गई है. इस खबर ने बिग बॉस के फैन्स के बीच खूब चर्चा बटोरी. दरअसल शो में असीम और हिंदुस्तानी भाऊ काफी करीब थे. लेकिन बाहर आने के बाद इनके बीच की दोस्ती में बदलाव आ गया है. खैर सवाल तो कई है लेकिन जिस तरह से शेफाली जरीवाला ने ग्रुप में असीम के ना होने का जिक्र किया उसने सभी को हैरान जरूर किया. स्पॉटबॉय में छपी खबर की माने तो इस ग्रुप में केवल असीम ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को भी जगह नहीं मिली है.
स्पॉटबॉय से ख़ास बात करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने हैरानगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ग्रुप में किसी सदस्य का ना होना भी इतनी बड़ी बात हो सकता है. असीम ग्रुप का हिस्सा इसलिए नहीं है कि उसे बात करना इतना पसंद नहीं है. जबकि ग्रुप में केवल बातें करने वालों की जगह दी गई है. इस ग्रुप में असीम ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल भी नहीं हैं. यह भी पढ़े: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स के लिए हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, असीम रियाज को है 'नो एंट्री
आपको बता दे कि बिग बॉस के इस सीजन ने शो को जबरदस्त पॉपुलारिटी दिलाई. लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया गया. इसी के चलते पहले बार शो को लंबा भी कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

