Shehnaaz Gill ने एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर को देखकर किया ऐसा इशारा, मजेदार Video इंटरनेट पर हुआ Viral
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं. टी-शर्ट और हूडी पहनी हुईं शहनाज यहां अपने सुरक्षकर्मियों के साथ एयरपोर्ट से रवाना हो रही थी जब हमेशा की तरह उन्हें क्लिक करने के लिए मीडिया मौजूद थी.
Shehnaaz Gill Videos: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं. टी-शर्ट और हूडी पहनी हुईं शहनाज यहां अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एयरपोर्ट से रवाना हो रही थी जब हमेशा की तरह उन्हें क्लिक करने के लिए मीडिया मौजूद थी. इस दौरान शहनाज एक मीडिया फोटोग्राफर की ओर देखकर उसे मारने का इशारा करती हैं. ये देखकर वो फोटोग्राफर भी हंस पड़ता है.
सोशल मीडिया पर शहनाज के इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने शेयर किया है. शहनाज उन्हीं की टीम के फोटोग्राफर को देखकर मारने का इशारा करती नजर आईं. दरअसल, शहनाज भी उस फोटोग्राफर को जानती हैं और अक्सर उनके आउटिंग्स के दौरान उनकी मुलाकात भी होती है.
ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Photos: कश्मीरी लुक में दिखी शहनाज गिल, खूबसूरती देख घायल हुए फैंस
View this post on Instagram
ऐसे में शहनाज ने भी मस्ती के मूड में उस फोटोग्राफर को मरने का इशारा किया जिसे देखकर वो बोल पड़ा, "इतना गुस्सा." वीडियो में शहनाज भी हंसती हुई और मीडिया के लिए पोज करती हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि शहनाज हाल ही में रैपर बादशाह के साथ उनके अगले म्यूजिक वीडियो के लिए शूट करने कश्मीर पहुंची थी.
View this post on Instagram
शहनाज ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किया था जिसमें वो कश्मीर के पारंपरिक वेशभूषा में सजीधजी नजर आईं थी. इंटरनेट पर उनके अंदाज को भी काफी पसंद किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

