शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा- टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई, क्या रेप के आरोप से हो गए हैं बरी?
लॉकडाउन के चलते शहनाज गिल और उनके भाई शाहबाज मुंबई में फंसे हुए थे. ऐसे में जब उनके पिता पर ये आरोप लगा तो वो परेशान हो गए. लेकिन उन्होंने भरोसा जताया था कि महिला उनके पिता को फंसना चाहती है.
कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) तब सुर्ख़ियों में आ गई जब उनके पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Sinhg Sukh) पर रेप का आरोप लगा. खबर आई कि शहनाज गिल के पिता ने उनके घर आने वाली एक महिला को अपनी कार में बिठाकर ले गए और बंदूक की नोक पर उसका रेप किया. जिसके बॉस उस महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था. तो वहीं संतोख सिंह सुख उस समय लापता बताए जा रहे थे. लेकिन अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखने से लगता है कि उन्हें इस मामले में न्याय मिल चुका है.
संतोख सिंह सुख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए डाला कि थोडा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई. आपको बता दे कि जैसे ही संतोख पर आरोप लगा तो सबसे पहले उनके बेटे शहबाज गिल ने घटना पर अफ़सोस जताते हुए अपने पिता को बेगुनाह बताया था. उन्होंने कहा कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
इसके साथ ही संतोख सिंह सुख ने अपनी पत्नी के साथ भी एक फोटो शेयर कर के कहा कि जिनकों मेरे उपर विश्वास था कि मैं निर्दोष हूं. उनका शुक्रिया.
आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते शहनाज गिल और उनके भाई शाहबाज मुंबई में फंसे हुए थे. ऐसे में जब उनके पिता पर ये आरोप लगा तो वो परेशान हो गए. लेकिन उन्होंने भरोसा जताया था कि महिला उनके पिता को फंसना चाहती है और उनके पास इस मामले में पर्याप्त सबूत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

